फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस के 'रियल सिंघम' ने लिया फिल्मी अवतार, तेलगू फिल्म रिलीज

Sat, 15 Jul 2017 01:04 PM IST
amarujala.com, written by शैलेश कुमार शुक्ल
विज्ञापन
1 of 8
anirudha singh - फोटो : social media
पूर्वांचल के खूंखार अपराधियों के दिलों में खौफ पैदाकर चर्चा में आए यूपी पुलिस के 'रियल सिंघम' इंस्पेक्टर अनिरुद्ध सिंह ने तेलगू सिनेमा में अपना शानदार आगाज किया है। अनिरुद्ध सिंह की फिल्म डाक्टर चक्रवर्ती ‌रिलीज हो गई। आगे की स्लाइड में जानें इस फिल्म की कहानी...
विज्ञापन

2 of 8
anirudha singh - फोटो : social media
अब तक कई फिल्मों में छोटी-छोटी भूमिका निभाने वाले एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अनिरुद्ध सिंह ने रील लाइफ में भी पुलिसवाले की भूमिका निभाई है। यह उनकी सोलो हीरो वाली पहली फिल्म है। टॉलीवुड की इस फिल्म में वह एसीपी का रोल निभा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 8
anirudha singh - फोटो : social media
इंस्पेक्टर अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। डाक्टर चक्रवर्ती में दर्शकों को संदेश देने की कोशिश की गई है। इस फिल्म के साथ ही अनिरुद्ध ने टॉलीवुड में अपने कदम जमा लिए हैं। इस फिल्म के निर्देशक दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने निर्देशक शेखर सूरी हैं।

4 of 8
anirudha singh - फोटो : social media
अनिरुद्ध इससे पहले शेखर सूरी के साथ 'गन्स ऑफ बनारस' में भी काम कर चुके हैं। शेखर सूरी और अनिरुद्ध सिंह की मुलाकात बनारस में एक फिल्‍म की शूटिंग के दौरान हुई थी। उस समय अनिरुद्ध सिंह बनारस के कैंट थाने के कोतवाल थे।
विज्ञापन

5 of 8
anirudha singh - फोटो : social media
पहली ही नजर में शेखर सूरी को अनिरुद्ध सिंह हीरो के रुप में पसंद आ गए। इसके बाद यूपी पुलिस के इस तेज-तर्रार पुलिस इंस्पेक्टर का फिल्मी करियर शुरू हो गया। अनिरुद्ध सिंह को यूपी पुलिस का 'रियल सिंघम' कहा जाता है।
विज्ञापन

6 of 8
anirudha singh - फोटो : twitter
चंदौली में तैनाती के दौरान अनिरुद्ध सिंह ने एक लाख रुपये के इनामी नक्सली संजय कोल को एनकाउंटर में मार गिराया था। इस जांबाजी का इनाम देते हुए सरकार ने उन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देकर इंस्पेक्टर बना दिया था।
विज्ञापन

7 of 8
anirudha singh - फोटो : twitter
इंस्पेक्टर अनिरुद्ध सिंह फिलहाल फिल्मों पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। इस वजह से वह ड्यूटी पर नहीं जा पा रहे थे। इसकी वजह से उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। एक साल पहले फिल्म का ट्रेलर फेसबुक पर वायरल हो गया था और उनके काम की काफी प्रशंसा हुई थी।
विज्ञापन

8 of 8
anirudha singh - फोटो : facebook
डाक्‍टर चक्रवर्ती फिल्म की हिरोइन सोनिया मान सिंह हैं। सोनिया मान सिंह फिलहाल बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन के सा‌थ एक मराठी फिल्‍म में काम कर रही हैं। वह म्‍यूजिक एलबम, पंजाबी फिल्म और मलयालम फिल्म में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें