देश के मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के मंगलवार को काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के बाद बनारस में विवाद खड़ा हो गया। हबीब को दर्शन कराने वाले से पुलिस ने पूछताछ की वहीं हेयर स्टाइलिस्ट को भी सफाई देनी पड़ी। आगे की स्लाइड में आईए जानते हैं कि काशी विश्वनाथ के अलावा देश के किन मंदिरों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है-
विज्ञापन
2 of 7
Tirumala Tirupati
- फोटो : अमर उजाला
तिरुमला मंदिर
गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध में सबसे पहले जिक्र देश के सबसे अमीर हिंदू मंदिर तिरुपति के तिरुमला मंदिर की। यहां पर गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है। अगर गैर हिंदू इस मंदिर में प्रवेश करना चाहते हैं तो उन्हें एक शपथ पत्र देना हो जिसमें भगवान वेंकटेश्वर में आस्था की घोषणा करनी होगी।
विज्ञापन
3 of 7
Jagannath Temple
- फोटो : अमर उजाला
जगन्नाथ मंदिर
ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में केवल परंपरागत हिंदुओं के प्रवेश की अनुमति है। यह मंदिर हिंदुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को इस आधार पर यहां पर दर्शन करने से रोक दिया गया था कि उनके पति पारसी थे। इसी तरह की कई अन्य घटनाएं यहां हो चुकी हैं।
4 of 7
Guruvayur Temple
- फोटो : rediff
गुरुवयूर मंदिर
भगवान कृष्ण को समर्पित गुरुवयूर मंदिर में भी गैर हिंदुओं के प्रवेश पर पाबंदी है। यह भगवान कृष्ण के सबसे प्रसिद्ध पांच मंदिरों में से एक है। यहां दर्शन करने से पहले अपनी शर्ट उतारकर मुंडु पहनना होता है। महिलाओं को सिर्फ साड़ी पहनने की अनुमति है। गायक येशुदास को यहां प्रवेश नहीं करने दिया गया था।
विज्ञापन
5 of 7
Lingaraj Temple
- फोटो : rediff
लिंगराज मंदिर ओडिशा
लिंगराज मंदिर ओडिशा आने वालों के लिए पसंदीदा ठिकाना है। यहां करीब छह हजार लोग प्रतिदिन आते हैं। वर्ष 2012 में यहां पर एक रुसी पर्यटक ने प्रवेश कर बवाल मचा दिया था। इसके बाद मंदिर परिसर को शुद्ध किया गया। अशुद्ध हो जाने से 50 हजार रुपये का प्रसाद फेंक दिया गया ।
विज्ञापन
6 of 7
Padmanabhaswamy Temple
- फोटो : अमर उजाला
पद्मनाभ स्वामी मंदिर केरल
इस मंदिर का उल्लेख महाकाव्यों और पुराणों में है। इसे त्रावनकोर के राजा ने 16वीं सदी में बनवाया था। इस मंदिर के तहखाने में राजा ने अपना खजाना छिपाकर रखा था जो आज भी मौजूद है। ऐसा माना जाता है कि यह दुनिया का सबसे अमीर हिंदू मंदिर है। यहां करीब 90 हजार करोड़ की संपदा मौजूद है।
पशुपतिनाथ मंदिर काठमांडू
नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ्ा मंदिर में भी गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध है। भगवान पशुपतिनाथ का यह मंदिर यूनेस्को के विश्व विरासत स्थलों की सूची में शामिल है। इस मंदिर में केवल भारतीय हिंदू और तिब्बती बौद्धों को प्रवेश की अनुमति है।