फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी और योगी के नक्शे कदम पर अमर सिंह, गायों को खिलाया 'सियासी' चारा

Fri, 07 Apr 2017 05:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
1 of 9
amar singh - फोटो : हनी मिश्रा
समाजवादी पार्टी से निष्कासित राज्यसभा सांसद अमर सिंह जब भी कुछ करते हैं, वह उन्हें चर्चा में ला देता है। अब अमर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राह पर चलते हुए गाय को चारा खिलाया है। पूर्व सांसद जया प्रदा के साथ विंध्याचल पहुंचे अमर सिंह ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह पर कई तीखे हमले किए।
विज्ञापन

2 of 9
amar singh - फोटो : हनी मिश्रा
अमर सिंह व जयाप्रदा ने गुरुवार को नौ कन्याओं का विधिवत पूजन-अर्चन किया। अष्टभुजा मार्ग पर स्थित प्रस्तावित वृद्घा आश्रम परिसर में चल रहे श्री शतचंडी महायज्ञ के समापन पर अमर सिंह व जयाप्रदा ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार बीच हवन-पूजन किया।
विज्ञापन

3 of 9
amar singh - फोटो : हनी मिश्रा
इसके बाद अमर ‌सिंह और जया प्रदा ने नौ कन्याओं का विधिवत पूजन-अर्चन किया। अमर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नक्‍शे कदम पर चलते हुए आश्रम परिसर में स्थित गौ-शाला में पहुंचकर गाय को चारा व गुड़ खिलाया।

4 of 9
amar singh - फोटो : हनी मिश्रा
बता दें कि पीएम मोदी ने वाराणसी के गढवाघाट और सीएम योगी अपने आश्रम में गायों को चारा खिला चुके हैं। सूत्रों की मानें तो पिछले कई सालों से अमर सिंह यहां आते रहे हैं लेकिन इससे पहले उन्होंने कभी भी गायों को चारा नहीं खिलाया ‌था।
विज्ञापन

5 of 9
jaya prada - फोटो : हनी मिश्रा
अमर सिंह के इस ‌'‌सियासी' चारे के राजनीतिक पंडित कई अर्थ निकाल रहे हैं। वहीं धार्मिक यात्रा पर पहुंचे अमर सिंह राजनीतिक हमला करने से नहीं चूके। कभी मुलायम सिंह यादव को रहनुमा मानने वाले अमर सिंह ने अब उनको धृतराष्ट्र बता दिया।
विज्ञापन

6 of 9
amar singh - फोटो : हनी मिश्रा
अमर सिंह ने तल्ख स्वर में कहा कि मेरे साथ वेश्या जैसा बर्ताव किया गया। अब मेरा मुलायम से कोई नाता नहीं है। मेरे लिए सम्मान से बढ़कर राजनीति नहीं है। उन्होंने कहा कि पांच साल तक उत्तर प्रदेश का राज भोगी चला रहे थे, अब योगी का राज आया है।  
विज्ञापन

7 of 9
jaya prada - फोटो : हनी मिश्रा
अमर सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव चुनाव के दौरान धृतराष्ट्र की भूमिका में बने रहे, जिससे यह हाल हुआ। मुझसे जैसा कहा गया था, वैसा ही किया लेकिन मेरे हिस्से में बदनामी आई। उन्होंने कहा- पूरे परिवार में शिवपाल यादव ही अकेले अच्छे आदमी हैं।  

8 of 9
amar singh - फोटो : हनी मिश्रा
आजम खां पर प्रहार करते हुए कहा कि उनकी नीयत में खोट है। उन्होंने कहा था कि मुलायम सिंह के जन्मदिन समारोह का खर्चा दाऊद इब्राहीम और अबू सलेम ने उठाया। तो क्या वे पाकिस्तानी हैं। आजम खां न हिंदू हैं और न मुसलमान, पता नहीं वे क्या हैं।
विज्ञापन

9 of 9
amar singh - फोटो : हनी मिश्रा
अब आजम राम मंदिर बनाने की बातें कर रहे हैं यानी जब मार पड़ी शमशेरन की तो महाराज मैं नाई हूं। गुजरात में अगर मुसलमान मारे गए तो मुजफ्फरनगर में क्या हुआ? जिस समय मुजफ्फरनगर में कत्लेआम हो रहा था उस समय सैफई में मल्लिका सेहरावत भींगे होठ तेरे गा रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें