फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tent City Varanasi : मंदिरों की तरह बने टेंट सिटी में मांस-मदिरा पर रहेगा प्रतिबंध, संस्कृति की बहेगी धारा

Thu, 12 Jan 2023 09:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में गंगा किनारे सज रहे टेंट सिटी में काशी का प्रतिबिंब दिखाई देगा। यहां सैलानियों को सुबह के नाश्ते से लेकर रात के भोजन तक में बनारसी स्वाद का आनंद मिलेगा। सुबह से शाम तक यहां बनारस घराने के संगीत की गंगा भी बहती रहेगी। यहां मांस मदिरा पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। काशी के अर्धचंद्राकार घाटों के सामने रेत पर बनारसी हस्तशिल्प भी पर्यटकों को रिझाएगा। 13 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों टेंट सिटी के लोकार्पण के बाद से ही पर्यटकों के आने का सिलसिला यहां शुरू हो जाएगा।

वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया टेंट सिटी का काम अंतिम चरण में है। कंपनियां फाइनल टच दे रही हैं। टेंट सिटी में पर्यटकों की सहूलियत, सुविधा और सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया है। इको फ्रेंडली टेंट सिटी में पर्यटकों की सेहत का ध्यान रखा गया है। यहां योग व ध्यान केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। एक समय में कम से कम तीन सौ पर्यटक योग और ध्यान कर सकेंगे। 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
तंबुओं का शहर धर्म, अध्यात्म और संस्कृति के संगम के रूप में दिखेगा। सूर्य उदय के साथ यहां घंट घड़ियालों की आवाज के साथ ही गंगा आरती होगी। सुबह की शुरुआत लाइव राग के साथ होगी। बनारस घराने के लगभग सभी वाद्य यंत्रों की मधुर धुन पर्यटक सुन सकेंगे। इसमें खास तौर पर शहनाई, सारंगी, सितार, संतूर की धुन और तबले की थाप सुनने को मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
टेंट सिटी बसाने वाली एक कंपनी के प्रबंधक अमित गुप्ता ने कहा कि टेंट सिटी का माहौल ऐसा रखा गया है, जिसे आपकी पांचों इंद्रियां महसूस कर सकेंगी। टेंट से निकलते ही सूर्य उदय, मां गंगा और अर्धचंद्राकार घाटों का नजारा और गंगा आरती के दर्शन होंगे। यहां मांस मदिरा पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

4 of 8
टेंट सिटी - फोटो : अमर उजाला
टेंट सिटी में प्रदेश के जीआई और ओडीओपी उत्पादों समेत अन्य हस्तशिल्प उत्पादों को भी एक नया बाजार मिलेगा। स्वाद के लिए मलइयो, ठंडई, चाट, बनारसी पान और बनारसी पान परोसा जाएगा का ख़ास पान-पान परोसा जाएगा। प्राकृतिक चीजों से बनी टेंट की फील व लग्जरी होटल की सभी सुविधा से युक्त है।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
टेंट सिटी और जी-20 सम्मेलन के आयोजन और तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पर्यटक चौकी गठित की गई है। पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन के निर्देश पर बुधवार को अस्थायी पर्यटक चौकी का गठन किया गया। नवगठित पर्यटक चौकी का कार्य क्षेत्र मैदागिन से दशाश्वमेध घाट तक होगा। 
विज्ञापन

6 of 8
Tent City - फोटो : अमर उजाला
अस्सी घाट के सामने तंबुओं के शहर में 600 टेंट को तीन क्लस्टर में विकसित किया गया है। 10 हेक्टेयर के क्षेत्रफल में पर्यटकों को गंगा पार रेती पर शहरी सुविधाओं के साथ ही क्लब हाउस तैयार किया गया है। इंडोर गेम की सुविधा के साथ ही बच्चों के मनोरंजन का भी इंतजाम किया गया है। 
विज्ञापन

7 of 8
Tent City - फोटो : अमर उजाला
उत्तर वाहिनी गंगा के पूर्वी के छोर पर बसाई जा रही टेंट सिटी में मेहमानों के स्वागत का खास इंतजाम किया गया है। टेंट सिटी पहुंचने वाले सैलानियों की आगवानी में बनारसी अंदाज में ढोल बजेगा। मंगलाचरण के साथ पर्यटकों की आरती उतारी जाएगी, फिर तिलक लगाकर उनका स्वागत होगा। पुष्पवर्षा कर उन्हें विदा किया जाएगा। 
विज्ञापन

8 of 8
वाराणसी में गंगा पार टेंट सिटी - फोटो : अमर उजाला
टेंट सिटी में मेहमानों के लिए विशेष नावों का भी इंतजाम किया गया है। मेहमानों को काशी विश्वनाथ धाम और गंगा आरती के लिए इन्हीं नावों से ले जाया जाएगा। ठंड का एहसास न हो इसके लिए बोन फायर का इंतजाम होगा। यहां होने वाला बोन फायर पेंगोंग लेक पर होने वाले आयोजनों की याद ताजा कराएगा। टेंट में ब्लोअर भी लगाए गए हैं। 
पढ़ें: बहू ने धर्म परिवर्तन नहीं किया तो ससुराल वालों ने ढाया जुल्म, छह के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें