फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र में विंध्याचल दर्शन के लिए जा रहे हैं तो ये ट्रेनें आसान करेंगी आपका सफर, पढ़ लें ये खबर

Thu, 11 Oct 2018 08:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
1 of 5
Demo pic
इस बार शारदीय नवरात्र मेला के दौरान अगर आप विंध्याचल जाने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों सहित 10 अतिरिक्त ट्रेनों का ठहराव मिर्जापुर के विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर तय किया है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन

2 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
मिर्जापुर के विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर 10 अतिरिक्त ट्रेनों सहित 27 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव होगा। आगामी 10 से 22 अक्तूबर तक स्टेशन पर 24 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों व तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें ठहरेंगी। इस बार मेले के दौरान वाराणसी के लिए पैसेंजर ट्रेनों का संचालन नहीं होगा, वहीं राजधानी लखनऊ के लिए सिर्फ एक ट्रेन त्रिवेणी एक्सप्रेस का ही ठहराव होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
demo pic - फोटो : SELF
शारदीय नवरात्र मेले में विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली 10 अतिरिक्त ट्रेनों में 12296 संघमित्रा एक्सप्रेस वाया छिवकी, 12487 सीमांचल एक्सप्रेस, 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस, 12168 दादर-वाराणसी एक्सप्रेस वाया छिवकी, 12142 राजेंद्र नगर एलटीटी एक्सप्रेस वाया छिवकी, 14055 ब्रह्मपुत्र मेल, 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 12335 सप्ताह में मंगलवार ,शुक्रवार, रविवार, भागलपुर एलटीटी एक्सप्रेस वाया छिवकी, 15646 सोमवार, गुरुवार, गुवाहाटी एलटीटी एक्सप्रेस बाया छिवकी, 15648 बुधवार गुवाहाटी-एलटीटी एक्सप्रेस बाया छिवकी सहित 10 जोड़ी ट्रेनें शारदीय नवरात्र मेले में इलाहाबाद मंडल डीआरएम द्वारा विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर खड़ी करने का निर्णय लिया गया है। 

4 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
इसके अतिरिक्त विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर पूर्ण रूप से ठहराव गाड़ियों में त्रिवेणी एक्सप्रेस, राजेंद्र नगर पटना कुर्ला, तूफान एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, शिप्रा एक्सप्रेस, चंबल एक्सप्रेस, मूरी एक्सप्रेस, मुंबई मेल, महानगरी एक्सप्रेस, ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस, गोदिया एक्सप्रेस, चोपन-गोमो पैसेंजर, मुगलसराय-इलाहाबाद मेमू पैसेंजर आदि ट्रेनों का ठहराव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
नवरात्र मेला के दौरान विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर 10 अतिरिक्त ट्रेनों सहित 27 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव होगा। विंध्याचल रेलवे स्टेशन अधीक्षक अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शारदीय नवरात्र मेला में लखनऊ के लिए मात्र त्रिवेणी एक्सप्रेस एवं बनारस के लिए ताप्ती गंगा एक्सप्रेस यात्रियों के लिए रहेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें