फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वाराणसी में 50 मिमी बारिश से एक दिन में 6 डिग्री गिरा तापमान, गर्मी से राहत; 30 किमी प्रति घंटे से चली हवा

Tue, 07 Jul 2026 05:33 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Weather: वाराणसी में 50 मिमी बारिश से मौसम सुहावना हो गया और एक दिन में तापमान छह डिग्री सेल्सियस गिर गया। सोमवार को सुबह 10 बजे तक और शाम छह बजे के बाद अच्छी बारिश हुई। 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा के बीच अधिकतम तापमान 34.4 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
1 of 5
वाराणसी में बारिश के बाद लबालब हुई सड़क। - फोटो : संवाद
15 दिन की देरी से पहुंचे मानसून ने काशी पर मेहरबानी बरसाई। जिले के तापमान में तेजी से उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सोमवार को जिले में करीब 50 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। तेज हवा और बिजली चमकने के साथ बादल भी गरजते रहे। एक ही दिन में अधिकतम तापमान करीब छह डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
विज्ञापन

2 of 5
बारिश के बाद सड़क पर जलभराव। - फोटो : संवाद
रविवार को काशी प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर था, जबकि सोमवार को सबसे कम अधिकतम तापमान वाला शहर बन गया। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री नीचे 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री ऊपर 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
जलभराव से जाम जैसी स्थिति। - फोटो : संवाद
मौसम विज्ञान विभाग ने काशी के लिए मंगलवार को भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत तेज हवा, गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अगले एक-दो दिनों तक काशी में इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। इसके बाद कुछ दिनों तक गर्मी बढ़ सकती है, हालांकि बारिश का दौर बीच-बीच में जारी रहेगा।

4 of 5
वाराणसी में बारिश के बाद सड़क पर जलभराव। - फोटो : अमर उजाला
धान की रोपाई में किसानों के लिए राहत बनी बारिश
जिलेभर में हुई बारिश ने एक ओर लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं धान की रोपाई कर रहे किसानों के लिए भी राहत लेकर आई। सुबह और शाम करीब आधे-आधे घंटे हुई बारिश से शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गईं। सुबह 10 बजे के बाद बारिश थम गई और धूप निकल आई, जबकि शाम छह बजे के बाद फिर बादल घिर आए और करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वाराणसी में बारिश के बीच मस्ती करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
राजातालाब क्षेत्र में बारिश से खेत-खलिहानों के साथ गंगापुर नगर पंचायत और गंगापुर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में भी पानी भर गया। चौबेपुर के छितमपुर गांव जाने वाले मार्ग पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने आने वाले कई बच्चे फिसलकर गिर पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें