फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजार में छाईं आकर्षक पैकिंग के साथ फल-सब्जी और ड्राई फ्रूट्स की मिठाइयां

Tue, 06 Nov 2018 07:25 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
बदलते दौर में मिठाई बाजार ने भी अंदाज बदल दिया है। अब तक पारंपरिक आकार और रंग-रूप में मिठाई बिकती थी लेकिन नई पीढ़ी को आकर्षित करने के लिए डिजाइनर मिठाइयां भी बाजार में आ गई हैं। इन मिठाइयों की पैकिंग भी आकर्षक ढंग से की जा रही है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन

2 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
इस दिवाली पर दूध और मावा से इतर खास फलों और सब्जियों से बनी मिठाइयों के साथ-साथ डिजाइनर मिठाइयों की धूम है। तरह-तरह के आकार और रंगों से सजी ये मिठाइयां दुकानों पर अलग दिख रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
इनमें सबसे खास है सूरन से बनने वाली मिठाई। आम से बेहद खास तरह की मिठाई मैंगो कप भी बनाई जा रही है। बाजार में अंगूर, संतरे से बनी मिठाई के अलावा कद्दू से बनाई गई खास मिठाई भी बिक रही है। 

4 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
लहुराबीर स्थित मिठाई दुकान के मालिक का कहना है कि डिजाइनर मिठाई ड्राई फ्रूट से बनाने की वजह से पारंपरिक मिठाई से महंगी होती है। इस बार उनके यहां बनारसी पान, चेरी, चॉकलेट, अंजीर बर्फी, खजूर के लड्डू आदि प्रमुख हैं। दूसरी ओर डिजाइनर मिठाइयों में काजू स्ट्रॅाबेरी, मेवा पान, पिस्ता पान, काजू रोज, सेवा लड्डू, काजू कमल, काजू मैंगो और काजू एप्पल की वैरायटी आ रही है। चौक स्थित मिठाई दुकान के संचालक ने बताया कि डिजाइनर मिठाइयों को लोग गिफ्ट देने के लिए ज्यादा पसंद कर रहे हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
- बनारसी पान जैसे लुक में टेस्टी मिठाई
- सेब के आकार में रंग और स्वाद भी 
- दिखने में आम और खुशबू भी वैसी
- पिंक रोज दिखने में फूल और टेस्ट में काजू-कतली
- दिखने में खिलौना गाड़ी, स्वाद में बंगाली रसगुल्ला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें