बॉलीवुड व दक्षिण भारत के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने शुक्रवार को यूपी के मिर्जापुर में अपनी आने वाली तमिल फिल्म ‘पेट्टा’ की शूटिंग की। इस दौरान उनके प्रशसंक उमड़ पड़े। शूटिंग स्थल से पहले ही टीम के सुरक्षाकर्मियों व प्रशासन ने दर्शकों को रोक दिया था, लेकिन दोपहर बाद रजनीकांत की झलक पाते ही फैंस खुशी से थिरक उठे। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 6
Rajinikanth
- फोटो : amar ujala
मिर्जापुर के चुनार नगर के रमणीय इलाकों में फिल्म की शूटिंग की जा रही है। शुक्रवार की भोर से ही शूटिंग स्थल पर प्रोडक्शन के सदस्य फिल्म के महत्वपूर्ण दृश्यों के फिल्मांकन की तैयारी करते नजर आए।
विज्ञापन
3 of 6
Rajinikanth
- फोटो : amar ujala
अपने प्रिय अभिनेता की एक झलक पाने के लिए चुनार नगर सहित आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में दर्शक आए हुए थे। इस दौरान रजनीकांत ने भी अपने प्रशसंको को निराश नहीं किया। उन्होंने हाथ उठाकर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया।
4 of 6
Rajinikanth
- फोटो : amar ujala
फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर राजेंद्र मिगिरे ने बताया कि इस फिल्म में अभिनेता रजनीकांत एवं नवाजुद्दीन सिद्दीकी, विजय सेतुपति तथा नायिका तृषा व सहयोगी नायिका सिमरन हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Rajinikanth
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म के डायरेक्टर कार्तिक सुबराय एवं प्रोडक्शन मैनेजर संदीप भारद्वाज, ज्ञान पांडेय मोनू और लकी हैं। फिल्म में रजनीकांत कोल मिल मालिक, नवाजुद्दीन सिद्दीकी नेता व एवं विजय सेतुपति नेता के बेटे की भूमिका में हैं।
बता दें कि इससे पहले रजनीकांत ने चंदौली स्थिति चंदासी कोल मंड़ी में की थी। तीन भाषाओं में हिंदी, तमिल और कन्नड़ में बन रही फिल्म सन टीवी के बैनर तले बनाई जा रही है। शूटिंग के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी।