बनारस में चल रही राज्य स्तरीय प्रथम अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन पूर्वांचल के पहलवानों का दांव नहीं चला। मऊ के पहलवान विशाल ने एकमात्र गोल्ड मेडल अपने नाम किया। मेजबान वाराणसी के पहलवान तीसरे स्थान पर रहे, जबकि मेरठ, बागपत और अंबेडकर नगर के पहलवान ग्रीको रोमन और फ्री स्टाइल में छाए रहे। गौराकला में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहलवानों का उत्साहवर्धन करने के लिए ग्रामीणों के साथ ही दूर-दूर से भी लोग कुश्ती प्रतियोगिता देखने पहुंचे थे। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 5
wrestling
- फोटो : amar ujala
रविवार को 63 किलोग्राम की पहली फ्री स्टाइल कुश्ती गोंडा के जितेंद्र यादव ने निकाल और धोबी पछाड़ से भरत को चित करते हुए 10-8 के अंतर से जीत दर्ज की। 67 किलोग्राम के दूसरे मुकाबले में बागपत के पहलवान दीपक उज्ज्वल ने मेरठ के विशाल को निकाल दांव लगाकर धूल चटाई। 79 किलोग्राम की कुश्ती में अंबेडकरनगर के जिशान बेग ने प्रवीण राठी को ढाक और काला जंग दांव से मात दी।
विज्ञापन
3 of 5
wrestling
- फोटो : amar ujala
65 किलोग्राम में मऊ के विशाल ने नंदिनी नगर के चंदन को मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 57 किलोग्राम में बागपत के विष्णु सिंह ने नंदिनी नगर के राहुल को काला दांव लगाकर धूल चटाई। जौनपुर के सिकंदर चौथे स्थान पर रहे। गौतमबुद्ध नगर के उपहार शर्मा ने मोहित को सालक ढाक से चित किया। पूर्वोत्तर रेलवे के आशुतोष तीसरे स्थान पर रहे। बागपत के सुधीर कुमार ने 70 किलोग्राम में मिर्जापुर के गौरवसिंह यादव को पटखनी दी। वाराणसी के अरविंद कुमार यादव को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
4 of 5
wrestling
- फोटो : amar ujala
मेरठ छात्रावास के महेश कुमार यादव ने 97 किलोग्राम में वाराणसी के मृत्यंजय यादव को चित किया। 55 किलोग्राम ग्रीको रोमन में गोरखपुर हास्टल के रामसमुझ यादव ने मऊ के नवरत्न को एकतरफा मुकाबले में हराकर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। 87 किलोग्राम भार वर्ग में गाजियाबाद के सुमित ने साई ट्रेनिंग सेंटर सैफई के विकास को धूल चटाई। वाराणसी के योगेंद्र को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
97 किलोग्राम में बागपत के अंतरराष्ट्रीय पहलवान वीरेश कुंडु ने गाजियाबाद के ऋषभ पर भारदाज दांव लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। शामली के लोकेश ने शामली के अनिल को ढाक लिफ्ट से चित किया। मिर्जापुर के इम्तियाज तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, रमाकांत यादव, वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बब्लू, आदि मौजूद रहे।