फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के मंदिर में प्रेमी-प्रेमिका ने रचाई शादी, प्यार की कहानी बहुत ही रोचक

Mon, 10 Sep 2018 10:41 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
डेमो - फोटो : डेंमो
बनारस में एक थाने का मंदिर एक प्रेमी युगल की शादी का गवाह बना। इस दौरान कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। लड़के और लड़की की प्यार शुरू होने से शादी तक की कहानी बहुत ही रोचक है। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 5
प्रेमी युगल
मिर्जामुराद थाने के करधना गांव निवासी बीसीए के छात्र और उसकी दूर की रिश्तेदार बेनीपुर गांव की बीए की छात्रा को एक-दूसरे से प्यार हुआ। दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। जब इसकी जानकारी दोनों के परिवार वालों को हुई तो दोनों के परिजन शादी में बाधक बन गए। 

 
विज्ञापन

3 of 5
यूपी 100 - फोटो : amar ujala
इसी बीच युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गुरुवार की रात उसके गांव बेनीपुर गया था। प्रेमिका के परिजनों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने पहले तो प्रेमी की पिटाई की। इसके बाद सौ नंबर पर कॉल करके युवक को पुलिस को सौंप दिया।

 

4 of 5
डेमो - फोटो : डेंमो
शुक्रवार को प्रेमिका मिर्जामुराद थाने पहुंची और उसने कहा कि वह अपने प्रेमी को छोड़ कर किसी और के साथ शादी नहीं करेगी। दोनों ने कहा कि वो बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी पुलिस
थाने में घंटों हुई पंचायत के बाद दोनों के परिजनों और एसओ विश्वजीत प्रताप सिंह की मौजूदगी में थाने परिसर में स्थित रामजानकी मंदिर में दोनों ने सात फेरे लिए। विवाह संपन्न होने के बाद युवक के परिजन बहू को साथ लेकर घर चले गए। थाना परिसर में प्रेमी-प्रेमिका का विवाह चर्चा का विषय बना रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें