देश में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित है। ऐसे में लोगों के पास समय ही समय है। इसमें कोई अपना शौक पूरा कर रहा है तो कोई परिवार के साथ समय बिता रहा है। कुछ लोग तो विभिन्न माध्यमों से अपने हुनर को निखार रहे हैं। आगे देखें वाराणसी के लोगों का कैसे बीत रहा है समय...
विज्ञापन
2 of 6
पत्नी भारती मधोक के साथ लॉकडाउन के दौरान किताब पढ़ते सनबीम शिक्षण समूह के चेयरमैन दीपक मधोक।
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी के नामचीन शिक्षण संस्थान सनबीम शिक्षण समूह के चेयरमैन दीपक मधोक पूरी तरह से लॉकडाउन के नियमें का पालन कर रहे हैं। उनका ज्यादातर समय परिवार के सदस्यों के साथ बीत रहा है। फुर्सत के पलों में किताबें इनकी अच्छी दोस्त हैं। कभी कभार वे गिटार पर भी हाथ आजमाते हैं। हालांकि उनके दोस्त और करीबी उनकी गायकी के भी मुरीद हैं।
विज्ञापन
3 of 6
अशोका कालेज ऑफ इंजीनियरिंग के अमित मौर्य परिवार के सदस्यों के साथ घर में क्रिकेट खेलकरसमय बिताते हुए।
- फोटो : अमर उजाला।
अशोका कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के अमित मौर्य लॉकडाउन के दौरान पूरी तरह से फुर्सत में हैं। उनका ज्यादातर समय अपने परिवार के साथ बीत रहा है। वह जिम में पसीना बहा रहे हैं। धूप ढलते ही जहां परिवार के सदस्य और बच्चे घर के अहाते में क्रिकेट खेलने में मशगूल हो जाते हैं। वहीं महिलाएं जिम में पसीना बहाती हैं।
4 of 6
अशोका काॅलेज ऑफ इंजीनियरिंग के अमित मौर्य परिवार के साथ घर के जिम में एक्सरसाइज कर के समय बिता रहे हैं।
- फोटो : अमर उजाला।
इसी तरह लॉकडाउन के खाली समय में लोग चेस, लूडो खेलकर और और कसरत कर अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। खाली समय भी जाया न जाए, इसलिए कुछ लोग रचनात्मक कार्यों में भी ऊर्जा खपा रहे हैं। कक्षा सात की छात्रा अनुष्का सुर्यवंशी ने करोना वायरस पर जागरूकता पैदा करने के लिए कविता लिखी।
विज्ञापन
5 of 6
पहिड़या के वीर प्रताप सिंह ने अपने घर में बनाया माई ट्री हाउस।
- फोटो : अमर उजाला।
वहीं पहिड़या के वीर प्रताप सिंह ने अपने घर में माई ट्री हाउस बनाया। वैष्णो नगर निवासी शृष्टि सिंह ने कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए पोस्टर बनाया। इसी करह से अन्य लोग भी अपना समय पास कर रहे हैं।
चेतगंज निवासी सचिन उपाध्याय खाली समय मे परिवार के साथ भजन करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला।
चेतगंज निवासी सचिन उपाध्याय खाली समय मे परिवार के साथ भजन कर रहे हैं। नाटी इमली क्षेत्र में ज्ञानेंद्र नाथ मिश्रा बच्चों के साथ बागवानी कर रहे हैं। वहीं शिवदासपुर निवासी सानिया कोरोना से बाचव को लेकर चित्र बना रही हैं।