फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बनारस पहुंची स्मृति ईरानी तो कांग्रस-सपा कार्यकर्ताओं के विरोध का करना पड़ा सामना, हाथरस मामले पर प्रदर्शन

Sat, 03 Oct 2020 05:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
सर्किट हाउस के बाहर सपा कार्यकर्ता और अंदर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को एक कार्यक्रम के लिए बनारस पहुंची। इस दौरान वह सर्किट हाउस में गई। वहां प्रेसवार्ता करने के बाद शहशाहपुर भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के सभागार में किसानों को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री बनारस पहुंची तो उनको सपा-कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना। पढ़ें अगली स्लाइड्स...।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हाथरस मामले को लेकर एनएसयूआई, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्मृति ईरानी के सामने विरोध-प्रदर्शन किया। एनएसयूआई ने काला झंडा दिखाकर विरोध किया। वाराणसी एयरपोर्ट से वह सीधे सर्किट हाउस पहुंची। इस दौरान हाउस के गेट के बाहर सपा महिला संगठन की महानगर अध्यक्ष पूजा यादव कार्यकर्ताओं के साथ विरोध करने लगीं। वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

3 of 5
कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री से मिलना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बाहर रोक रखा था। सपा कार्यकर्ता सर्किट हाउस के दरवाजे के बाहर धरने पर बैठ गए। तो केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उनसे मिलने आईं। स्मृति ईरानी सर्किट हाउस से बाहर कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए आईं और कार्यकर्ताओं को अंदर लेकर चली गईं। सर्किट हाउस में उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

4 of 5
इसके अलावा सर्किट हाउस के बाहर ही कांग्रेस कार्यकर्ता भी प्रदर्शन कर रहे थे और हाथ मे चूड़ी भेंट करना चाहते थे। स्मृति ईरानी ने कार की खिड़की का शीशा खोलकर चूड़ी तो ले ली। इस पर उन्होंने कहा कि जब भाई लोग चूड़ी लेकर आएं तो मुझे लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंडलायुक्त सभागार से निकल रहीं इस्मृति ईरानी का विरोध कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान उन्होंने काले झंडे दिखाए। पोस्टर लेकर विरोध कर रही कांग्रेस की सरिता पटेल से बात करने के दौरान स्मृति ईरानी ने उन्हें मास्क पहनने को दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें