रक्षाबंधन बहनें सज-संवर कर भाइयों को राखी बांधती हैं। इस खास मौके पर पहनी जाने वाली ड्रेस एक दिन पहले फाइनल ही नहीं हुई हैं, इन्हें खरीदा भी गया। इस बारे ट्रेडिशनल और इंडो वेस्टर्न दोनों तरह की ड्रेस ज्यादा पसंद की गई हैं। बनारसी फैब्रिक पर फ्लोर लेंथ सूट काफी पसंद किया जा रहा है। आगे् की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
raksha bandhan
- फोटो : अमर उजाला
बनारस के भेलूपुर स्थित एक दुकान के संचालक आकाश के अनुसार लड़कियां प्रिंटेड क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग स्कर्ट कैरी कर रही हैं। ट्राउजर पेंट का भी चलन है। इसके साथ एंब्रॉयडरी वर्क वाली कुर्ती कंफर्ट के साथ ट्रेंडी लुक देती है।
विज्ञापन
3 of 6
raksha bandhan
- फोटो : अमर उजाला
ड्रेसेज में इंडियन ट्रेडिशनल डिजाइन्स होने के बावजूद ग्रे, पिंक, डल गोल्डन, लाइट कॉपर, आदि के पेस्टल शेड या लाइट कलर ही डिमांड में है। एक्सक्लूसिव फैब्रिक, लेटेस्ट डिजाइन, थोड़ी कढ़ाई और एसेसरीज के साथ युवतियां अपनी ड्रेस को ट्रेंडी बना रही हैं।
4 of 6
raksha bandhan
- फोटो : अमर उजाला
उधर, ज्वेलरी शॉप पर राखी की खरीद में बहनों का उत्साह देखा जा सकता है। भेलूपुर स्थित एक ज्वेलरी दुकान के स्टोर मैंनेजर ने बताया कि इस साल चांदी की राखियों की कीमत 400 से 1100 रुपये तक है।
विज्ञापन
5 of 6
raksha bandhan
- फोटो : अमर उजाला
महिलाएं चांदी ओर गोल्ड की ब्रेसलेट बनवाना ज्यादा पसंद कर रही हैं। सोने की राखियां 15000 रुपये में मिल रही हैं। भाइयों के लिए डायमंड पेंडेंट के साथ चेन वाली राखी की भी खासी डिमांड है।
इस बार की खास ड्रेसेज
- शार्ट कुर्ते के साथ कढ़ाईदार धोोमती वाली सलवार
- शॉर्ट कुर्ते के साथ स्कर्ट, ट्राउजर पैंट
- लॉंग कुर्ते के साथ प्लाजो या स्कर्ट
- स्ट्रेट कुर्ती के साथ लैगिंग या प्लाजो
- फ्लोर लेंथ सूट, प्रिंटेड क्रॉप टॉप व स्कर्ट