समायोजन की मांग को लेकर शिक्षामित्रों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। पूर्वांचल के अलग अलग जिलों में कहीं भगवा वस्त्र में धरना दिया गया, सत्याग्रह जुलूस निकाला गया तो कहीं तिरंगा यात्रा निकली। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन
2 of 11
teachers
- फोटो : अमर उजाला
समायोजन की मांग को लेकर वाराणसी में बेसिक शिक्षा कार्यालय पर शिक्षामित्रों के आंदोलन को कांग्रेस का साथ मिल गया है। शुक्रवार को शिक्षामित्रों के समर्थन में कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब तमिलनाडु में ‘जलीकट्टू’ (सांडों को वश में करने का खेल) के लिए सरकार अध्यादेश ला सकती है तो फिर एक लाख 70 हजार शिक्षामित्रों के लिए क्यों नहीं। पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने भी शिक्षामित्रों का साथ देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
3 of 11
mau
- फोटो : अमर उजाला
मऊः प्राथमिक शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में शिक्षामित्रों ने दूसरे दिन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की। धरने के बाद बीएसए कार्यालय परिसर से शिक्षामित्रों का हुजूम नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
4 of 11
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ः सरकार की ओर से आश्वासन देने के बाद भी कोई निर्णय न लिए जाने से नाराज शिक्षामित्रों का सत्याग्रह आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। उन्होंने कुंवर सिंह उद्यान से जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचकर जाम लगा दिया। जाम के चलते कलेक्ट्रेट के आसपास वाहनों की कतार लग गई। बाद में शिक्षामित्र कुंवर सिंह उद्यान पहुंचे आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
5 of 11
jaunpur
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुरः सहायक अध्यापक पद पर बहाली की मांग लेकर शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी भगवा वस्त्र धारण कर बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। इसमें बड़ी तादाद में महिला शिक्षामित्र शामिल रहीं। इस दौरान काली पट्टी बांधे शिक्षामित्रों ने केन्द्र और प्रदेश सरकार से सहायक अध्यापक पद पर शिक्षामित्रों की बहाली के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने या बहाली न होने तक समान कार्य व समान वेतन देने की मांग की। साथ ही बीएसए को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन
6 of 11
ballia
- फोटो : अमर उजाला
बलियाः सत्याग्रह आंदोलन के दूसरे दिन शुक्रवार को शिक्षामित्रों ने न सिर्फ बीएसए कार्यालय पर धरना दिया, बल्कि सत्याग्रह जुलूस निकालकर शासन-प्रशासन को शक्ति का एहसास भी कराया। भारी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे शिक्षामित्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर जिलाधिकारी कार्यालय घेरा। शिक्षामित्रों ने जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम को मांगों से सम्बंधित मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांग पत्र सौंपा। सभा में शासन प्रशासन को चुनौती दी गई कि यदि जरूरत पड़ी तो शिक्षामित्र विद्यालयों पर तालाबंद करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
7 of 11
chandauli
- फोटो : अमर उजाला
चंदौलीः बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय परिसर में आंदोलनरत शिक्षामित्रों ने तीन दिवसीय धरने के दूसरे दिन शुक्रवार को मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। माध्यमिक शिक्षक संघ, अनुदेशक और किसान यूनियन ने भी शिक्षामित्रों अपना समर्थन प्रदान करते हुए जुलूस में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शिक्षामित्रों ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अब लड़ाई आर या पार की होगी।
8 of 11
ghazipur
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुरः संयुक्त शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा की ओर से अपनी मांग को लेकर दिया जा रहा धरना शुक्रवार को विकास भवन परिसर में दूसरे दिन जारी रहा। इस अवसर पर जिला संरक्षक अशोक राय ने शिक्षामित्रों से एकजुटता का आह्वान करते हुए आंदोलन को अंतिम दम तक चलाए जाने का आह्वान किया। धरना सभा में अन्य वक्ताओं ने सरकार पर शिक्षामित्रों के साथ अन्यायपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
9 of 11
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुरः सरकार से वार्ता विफल होने के बाद शिक्षामित्रों ने लगातार दूसरे दिन कलेक्ट्रेट में धरना दिया। इस दौरान सरकार विरोधी नारेबाजी से माहौल गर्म रहा। शिक्षामित्रों जिला पंचायत कार्यालय में प्रमुख सचिव दिव्यांगजन को ज्ञापन दिया। आंदोलन के मद्देनजर कलेक्ट्रेट में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी।
10 of 11
sonebhadra
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्रः सहायक अध्यापक पद पर बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर शिक्षामित्रों को आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को बीएसए कार्यालय पर शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा ताकत का एहसास कराया। धरना और प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार पर धोखा देने का आरोप मढ़ा। कहा कि हक की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ी जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने एसडीआई विमला शंकर त्रिपाठी को मांगपत्र सौंपा।
भदोहीः शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले शिक्षामित्रों का आंदोलन दिन ब दिन तेज होता जा रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर तीन दिवसीय आंदोलन के दूसरे दिन शुक्रवार के उनके अभिभावक भी शामिल हुए। सभी ने एक सुर में कहा कि उनकी नौकरी जाने से पूरा परिवार भुखमरी के कगार पर आ गया है। अंत में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।