फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 मिनट में श्रेया को मारा था: विवेक ने पकड़े थे दोनों हाथ, पुनीत ने चाकू से गला रेता; कर्ज का राज खुला

Tue, 25 Aug 2026 06:08 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में श्रेया हत्याकांड की जांच में सामने आया कि विवेक ने श्रेया के दोनों हाथ पकड़े, जबकि पुनीत ने चाकू से उसका गला रेत दिया। पुलिस के अनुसार, हत्या करीब 20 मिनट में अंजाम दी गई। कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान पुनीत झारखंड से लौटा था। विवेक के कहने पर उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
1 of 6
श्रेया उपाध्याय की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
श्रेया उपाध्याय की हत्या में गिरफ्तार पुनीत मिश्रा का पुलिस आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। वारदात के दिन विवेक ने श्रेया के हाथ पकड़े और पुनीत ने चाकू से गला रेता था। श्रेया के छटपटाने और सांस थमने तक दोनों कमरे में ही थे। 20 मिनट में हत्या के बाद कमरे से पहले विवेक निकला और फिर बाद में पुनीत कैब बुक करके निकला। विवेक ने पुनीत को आश्वस्त किया था कि वह रुपये से भरा बैग लेकर आ रहा है। 20 मिनट से अधिक समय होने के बाद विवेक का मोबाइल बंद हो गया।

विज्ञापन

2 of 6
तहकीकात कर रही पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की छानबीन में सामने आया कि वाराणसी के एक कॉलेज से फार्मासिस्ट की डिग्री लेकर पुनीत मिश्रा महोबा के एक एनजीओ में काम करने चला गया। साल भर बाद झारखंड के एक एनजीओ में शामिल हुआ। विवेक से सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए संपर्क में था। प्रेमिका के महंगे शौक पूरे करने की चाहत में पुनीत ने कई तरह से लोन और कर्ज ले रखा था। आर्थिक रूप से टूट चुके पुनीत को विवेक ने आश्वस्त किया कि मेरे लिए काम करोगे तो तुम्हे 22 लाख रुपये दूंगा। झारखंड में रहने के दौरान पुनीत से विवेक ने पुरानी दोस्ती का हवाला देते हुए मदद मांगी। 
विज्ञापन

3 of 6
श्रेया उपाध्याय की हत्या के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
व्हाट्सएप चैट और कॉलिंग पर पुनीत को विश्वास दिलाया कि काम होते ही तुरंत पैसे मिल जाएंगे। झारखंड से पुनीत मिश्रा वाराणसी पहुंचा। दोनों की रोहनिया हाईवे पर ढाबे में मुलाकात हुई थी। यही दोनों ने पार्टी की और हत्या की योजना बनाई थी। पुनीत को विश्वास था कि हत्या के बाद वह पकड़ में नहीं आएगा और झारखंड में पुराने ठिकाने पर शरण लेगा। मऊ में पूजा सामग्री की दुकान चलाने वाले पिता सुरेंद्र मिश्रा को वारदात के बारे में जानकारी नहीं थी। मऊ पुलिस के जरिये उन्हें बेटे की गिरफ्तारी की जानकारी हुई।

4 of 6
श्रेया उपाध्याय की हत्या के बाद बदहवास मां को संभालती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
छोटे बेटे की काबिलियत पर था नाज, मुठभेड़ से पहले तक अंजान थे पुनीत के पिता
जगतपुर पीजी कॉलेज में एमएससी की छात्रा श्रेया उपाध्याय उर्फ मोनू (22) की हत्या के मामले में आरोपी पुनीत मिश्रा को लेकर उसके पैतृक गांव मिश्रौली बकुची में सोमवार तक किसी को भनक तक नहीं थी। जघन्य वारदात में शामिल पुनीत की पहचान गांव में एक सामान्य लड़के के तौर पर थी।
विज्ञापन

5 of 6
श्रेया उपाध्याय की हत्या का आरोपी विवेक। - फोटो : अमर उजाला
पुनीत के पिता सुरेंद्र मिश्रा कस्बे के चोरपा बाजार में पूजा-पाठ और धार्मिक सामग्री की दुकान संचालित करते हैं। तीसरे नंबर के बेटे पुनीत की काबिलियत को लेकर नाज था। आर्थिक रूप से कमजोर होने पर उनका बड़ा बेटा श्रीराम मिश्रा दुबई में काम करता था। इजरायल ईरान के बीच युद्ध के बाद से वो घर पर ही है। दूसरे नंबर का बेटा कृष्णा उर्फ माखन भी अपना काम करता है। पुनीत के पिता सुरेंद्र और दोनों बड़े भाइयों ने अपने मोबाइल बंद कर लोगों से दूरी बना ली है। घटना के बाद से पुनीत अपने पिता और घर के लोगों के संपर्क में नहीं था। उसका मोबाइल बंद था। 20 अगस्त को दूसरे नंबर से फोन कर हाल चाल बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रेया उपाध्याय की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
पहले पिता, फिर दोनों बड़े भाई ने कराया था बीफार्मा
वाराणसी। पुनीत बीफार्मा करने के बाद एनजीओ में काम कर रहा था। आर्थिक रूप से कमजोर होने के बाद पहले पिता ने उसे पढ़ाया फिर उसके बड़े भाई ने विदेश में नौकरी कर उसकी पढ़ाई को जारी रखा था। तीनों भाइयों में सबसे ज्यादा पढ़े लिखे होने के चलते पूरे परिवार को पुनीत से बहुत उम्मीदें थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें