फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में बारिश की तस्वीरें: एक घंटे 50 मिमी बारिश, जिले के ऊपर से गुजर रही मानसून की रेखा; 12 उड़ानें रहीं लेट

Tue, 25 Aug 2026 12:44 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में सोमवार रात करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई और लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
1 of 7
एक घंटे की बारिश में कई इलाकों में जलभराव। - फोटो : उज्जवल गुप्ता (अमर उजाला)।
काशी में सोमवार की रात एक घंटे में ताबड़तोड़ 50 मिलीमीटर बारिश हुई। चमकती बिजली और गरजते बादलों से लोग सहम गए। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की द्रोणी (रेखा) इन दिनों काशी के ऊपर से ही गुजर रही है। यानी कि काशी में ही पुरवा और पछुआ हवा के मिलने से बारिश अच्छी हो रही है। 

विज्ञापन

2 of 7
जलभराव के बीच जाते लोग। - फोटो : उज्जवल गुप्ता (अमर उजाला)।
सोमवार की रात 9 बजे से लेकर 10 बजे तक बारिश इतनी तेज थी कि सड़कों पर 20 मिनट में ही जलभराव सा हो गया। उसके बाद कहीं तेज तो कहीं धीमी बरसात हुई।
विज्ञापन

3 of 7
वाराणसी में बारिश के बाद महमूगंज मार्ग पर लगा बारिश का पानी। - फोटो : उज्जवल गुप्ता (अमर उजाला)।
कैंट, सुदंरपुर, लहरतारा, मंडुआडीह, चांदपुर, रथयात्रा आदि इलाकों में बारिश के चलते सड़कों पर आवागमन काफी दूभर हो गया। वहीं रोहनिया और ग्रामीण इलाकों में भराव जैसी बारिश नहीं हुई। बारिश के चलते तापमान भी पांच डिग्री तक लुढ़क गया। 

4 of 7
वाराणसी में बारिश से जलभराव। - फोटो : उज्जवल गुप्ता (अमर उजाला)।
रात 10 बजे के बाद पारा 33 डिग्री से 28 डिग्री पर आ गया। जिले का अधिकतम पारा 34.5 डिग्री और न्यूनतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से सोमवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया था। पूरे दिन आसमान में कभी धूप तो कभी बादल छाये रहे, लेकिन बारिश का माहौल शाम छह बजे के बाद से ही बनने लगा था।
विज्ञापन

5 of 7
वाराणसी में बारिश से जलभराव। - फोटो : उज्जवल गुप्ता (अमर उजाला)।
काशी में मानसून सक्रिय है। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डाॅ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, मानसूनी द्रोणी का पूर्वी छोर काशी और पूर्वांचल के ऊपर से ही गुजर रहा है। प्रदेश से निम्न दबाव क्षेत्र तक जा रही द्रोणी के कारण प्रदेश में मानसूनी सक्रियता बढ़ रही है। अगले दो दिनों तक कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के साथ आगामी 24 घंटों में कही-कहीं बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके बाद प्रदेश के पश्चिमी भाग में पछुआ हवाओं की सक्रियता बढ़ने से वर्षा की तीव्रता में कमी आ सकती है।
विज्ञापन

6 of 7
वाराणसी में बारिश का दृश्य। - फोटो : उज्जवल गुप्ता (अमर उजाला)।
खराब मौसम की वजह से 12 उड़ानें रहीं लेट
खराब मौसम के कारण सोमवार को 12 उड़ानें लेट रहीं। विलंब होने वाली उड़ानों में छह दिल्ली की, चार मुंबई और दो उड़ानें बंगलूरू की रहीं। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सोमवार को दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली की छह उड़ानें देरी से आईं और प्रस्थान कीं। इसमें एअर इंडिया की दो उड़ानें 44 मिनट लेट रहीं। इंडिगो की दो उड़ानें 53 मिनट और दो उड़ानें 25 मिनट लेट रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वाराणसी में बारिश से कई इलाके लबालब। - फोटो : अमर उजाला
मुंबई की चार उड़ानों में से अकासा एयर की दो उड़ानें 36 मिनट और दो उड़ानें 1.03 घंटे देर से आईं और गईं। वहीं, सबसे ज्यादा लेट बंगलूरू की उड़ानें रहीं। दोनों उड़ानें 2.08 घंटे मिनट की देरी से आईं और गईं। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि उड़ानों की देरी की सूचना यात्रियों को पहले ही दे दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें