फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में बालक की हत्या: बोरे में शव देख बिलखते हुए बोली मां, बेटा कहता था 'मम्मा मैं पढ़कर कामयाब बनूंगा'

Thu, 25 Sep 2025 05:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला डिजिटल डेस्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh Child Murder: सात साल के बालक की हत्या कर शव बोरे में भरकर घर के पास टांग दिया गया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना से उग्र लोगों ने मौके पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस व पीएसी की टीम ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। 
विज्ञापन
1 of 5
आजमगढ़ में बालक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। सात साल के बच्चे की हत्या कर उसका शव बोरे में भरकर घर के बगल में एक गेट के ऊपर टांग दिया गया। हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। परिवार वालों ने हत्या का आरोप एक युवक पर लगाया है, जो अक्सर बच्चे के साथ खेलता था। उसे अपने साथ ले जाया करता था। 
विज्ञापन

2 of 5
बच्चे की मां - फोटो : अमर उजाला
बेटे की मौत के बाद उसकी मां चीख- चीखकर बोली कि मेरे बेटे का कत्ल किया गया है। वह हमेशा कहता था कि मैं बड़ा होकर पढ़- लिखकर कामयाब बनूंगा। ऐसे कत्ल कर दिया जाएगा तो देश की सेवा कौन करेगा। देश के सिपाही कैसे बनेंगे। उसने सरकार से गुहार लगाई कि हत्या करने वाले का घर गिराया जाए। उसके पूरे परिवार वालों ने मिलकर बेटे की हत्या की है। 
विज्ञापन

3 of 5
मृतक शाजेब अली की फाइल फोटो - फोटो : परिजन
क्या है पूरा मामला
जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के पठान टोला निवासी मुकर्रम अली का सात वर्षीय पुत्र शाजेब अली अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चल सका तो घरवालों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। आरोप है कि पुलिस ने 24 घंटे बाद कार्रवाई करने की बात कही। इस बीच बृहस्पतिवार को बच्चे का शव बगल के घर के गेट के पास तार पर बोरे में लटकता मिला। 

इसे भी पढ़ें; आजमगढ़ में खौफनाक वारदात: सात साल के बालक का शव बोरे में भरकर गेट पर टांगा, पांच थानों की पुलिस- पीएसी मौके पर
 

4 of 5
बोरे में टांगा गया था मृतक शाजेब अली का शव - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। हत्या से उग्र लोग सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस फोर्स और पीएसी भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों को समझा कर किसी तरह मामले को शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर जुटी पुलिस व पीएसी - फोटो : अमर उजाला
क्या बोले अधिकारी
एक दिन पूर्व लापता बालक का शव बोरे में तार पर लटकते मिलने की सूचना मिली। मौके पर फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड टीम व सर्विसलांस टीम पहुंची। वहीं, उग्र भीड़ को काबू करने के लिए पांच थानों की पुलिस व पीएसी लगाई गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर ली जाएगी। -डॉ. अनिल कुमार, एसपी आजमगढ़

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें