मऊ जिले के घोसी कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को रामपुर सोहण मोड़ टड़वा (बोझी बाजार) में लंबे समय से संचालित सेक्स रैकेट को भंडाफोड़ कर नौ लोगों को दबोचा है। इसमें चार जोड़े के साथ सेक्स रैकेट संचालित करने वाली महिला भी शामिल है। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों का पीटा (देह व्यापार एक्ट) में चालान कर दिया।
विज्ञापन
2 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
एसपी अनुराग आर्य ने पुलिस की इस उपलब्धि का खुलासा अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर किया। एसपी अनुराग आर्य के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर सोहण मोड़ टड़वा गांव निवासी एक महिला के मकान में लंबे समय से देह व्यापार का कारोबार चलता था, जबकि गृहस्वामी जीविकोपार्जन जो कि कोलकाता में रहता है।
विज्ञापन
3 of 5
फाइल फोटो
इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को दोपहर में कोतवाल परमहंस मिश्र और महिला कांस्टेबल के संग छापेमारी की। इस दौरान मौके से चार जोड़े को पुलिस ने घर के अंदर से पकड़ा।
4 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मकान की स्वामिनी महिला को भी पुलिस ने दबोचा। एसपी के अनुसार पकड़े गए सभी का देह व्यापार निवारण एक्ट की धारा में चालान किया गया।
पहले भी जिला मुख्यालय से पकड़े गए थे छह जोड़े
शहर कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा स्थित एक मकान में संचालित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ वर्ष 2018 में पुलिस ने किया। इस दौरान पुलिस ने मकान के अंदर से छह जोड़ों को दबोचा था, साथ ही मकान के स्वामी सहित सभी का पुलिस ने देह व्यापार निवारण एक्ट की धारा में चालान किया। पकड़े गए आरोपियों की जमानत एक माह बाद हाई कोर्ट से हुई थी। अभी भी मामला कोर्ट में लंबित है।