फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! महिला खिलाड़ी पर कसीं फब्तियां, विरोध करने पर मारपीट, चार गिरफ्तार

Mon, 06 Jan 2020 11:12 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में हैण्डबाल प्रतियोगिता के दौरान हुई मारपीट के बाद जान बचाकर भागते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में रविवार को हैंडबाल प्रतियोगिता के दौरान महिला खिलाड़ी पर फब्तियां कसने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। अराजक तत्वों ने कुर्सियां भी तोड़ डालीं। मारपीट और हंगामा देखकर महिला खिलाड़ियों में भगदड़ मच गई। मैदान में मौजूद लोगों ने खिलाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

2 of 6
आयोजन समिति के सदस्यों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आचार्य नरेंद्र देव हॉस्टल की तलाशी ली और चार छात्रों को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही परिसर में पुलिस तैनात कर दी गई है। वहीं, छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने हॉस्टल में घुसकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

3 of 6
पुलिस के अनुसार, महात्मा काशी विद्यापीठ में रविवार को जौनपुर और कोलकाता विश्वविद्यालय की महिला टीम के बीच हैंडबाल का मुकाबला चल रहा था। मैदान पर मौजूद कुछ अराजक तत्वों ने महिला खिलाड़ी पर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। खिलाड़ी के भाई ने विरोध किया तो अराजक तत्वों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद विवाद बढ़ गया। महिला खिलाड़ी से भी बुरा बर्ताव करने की बात सामने आई है।

4 of 6
हंगामे के कारण मैच को रोकना पड़ा और 40 मिनट तक खेल प्रभावित रहा। मौके पर जब तक पुलिस और प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम पहुंची, तब तक उपद्रवी फरार हो चुके थे। प्रशांत कुमार की तहरीर पर अनुज राय समेत 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस ने शांतिभंग में सौरभ सिंह, राजेश कुमार, अमरनाथ और अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

5 of 6
उपद्रवी किए जा रहे चिह्नि
मारपीट के बाद उपद्रवी छात्र मौके से फ रार हो गए तो पुलिस ने आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास घेर लिया। फोर्स अंदर घुसी और एक-एक कमरे की तलाशी लेकर आरोपित छात्रों को चिह्नित करना शुरू किया। इस दौरान पुलिस और छात्रों में कहासुनी भी हुई। पुलिस के अनुसार, उपद्रवी छात्र चिह्नित किए जा रहे हैं। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दोषियों का होगा निष्कासन
चीफ प्राक्टर प्रो. चतुर्भुज नाथ तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर के अंदर इस तरह की हरकत अक्षम्य है। मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया जा रहा है। जांच में दोषी मिले छात्रों को विश्वविद्यालय से निष्कासित किया जाएगा। उधर, आयोजन समिति के सचिव संतोष कुमार का कहना है कि कुछ शरारती लोगों का यह काम है। उनके खिलाफ  सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें