उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में वोट डालने के मतदाताओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। पूर्वांचल की 40 विधानसभा सीटों पर वोट डालने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग लाइनों में लगे हैं।
विज्ञापन
2 of 9
seventh phase voting in up
- फोटो : अमर उजाला
युवाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। वहीं बड़ी संख्या में महिलाएं, दिव्यांग और बजुर्ग भी वोट डालने पहुंचे हैं। सुबह मतदान शुरू होने पर कई जगह इवीएम में गड़बड़ी की शिकायत मिली जिसे तुरंत बदल दिया गया ।
विज्ञापन
3 of 9
seventh phase voting in up
- फोटो : अमर उजाला
वहीं गाजीपुर में कई ऐसे मतदान केंद्र थे जहां सन्नाटा भी पसरा रहा। वहीं मतदान को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी जिलों में पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मतदान केंद्रों पर जा रहे हैं।
4 of 9
seventh phase voting in up
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान संवेदनशील बूथों पर विशेष नजर रखी जा रही है। बता दें कि वाराणसी की आठ विधानसभा सीटों पर 127 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
5 of 9
seventh phase voting in up
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह जौनपुर में नौ सीटों के लिए 121 उम्मीदवार, गाजीपुर में सात सीटों पर 71, मिर्जापुर में पांच सीटों पर 72, सोनभद्र में चार सीटों पर 51, चंदौली में चार सीटों पर 44 और भदोही में तीन विधानसभा सीटों के लिए 49 प्रत्याशी जोर आजमाइश कर रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 9
seventh phase voting in up
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के घमहापुर में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया है। उनका कहना है कि नेताओं और अधिकारियों से कई बार कहने के बावजूद सड़क नहीं बन रही है। इससे पोलिंग बूथ पर सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
7 of 9
seventh phase voting in up
- फोटो : अमर उजाला
वहीं हर जिले में मॉडल बूथों पर वोट डालने के लिए लोगों में काफी क्रेज देखा जा रहा है। लोग विशेषकर युवा वोट डालने के बाद यहां बनाए गए सेल्फी जोन में खूब फोटो खिंचवा रहे हैं।
8 of 9
seventh phase voting in up
- फोटो : अमर उजाला
वहीं कई जगहों वोटर लिस्ट में नाम गायब होने की शिकायतें सामने आई हैं। इसको लेकर कई पोलिंग बूथों पर मतदाताओं और अधिकारियों के बीच नोकझोंक हुई। सोनभद्र के चुर्क में वोटर लिस्ट में नाम न होने पर लोगों ने प्रदर्शन किया।
वाराणसी में मेयर राम गोपाल मोहले की पत्नी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं था। सोनभद्र के ओबरा में इवीएम के खराब हो जाने से आधे घंटे तक मतदान रुका रहा। लगभग सभी जगहों पर दिव्यांगों के वोट डालने के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था है।