यूपी के जौनपुर जिले के पटैला बाजार में कानपुर निवासी 22 वर्षीय युवक और 20 वर्षीय युवती खुद को शादीशुदा बता कर करीब 10 माह से किराए के कमरे में रह रहे थे। इधर, दो दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। युवती ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस के सामने उनकी सच्चाई सामने आ गई। फिर पुलिस ने जो किया उसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में है।
विज्ञापन
2 of 4
प्रेमी युगल
दोनों कानपुर देहात से यहां आकर रह रहे थे। कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के सनीपुर गांव निवासी भूरा सिंह (22) व इसी जिले की रूरा गांव निवासी साधना सिंह(20) लगभग 10 माह पूर्व स्थानीय पटैला बाजार में आकर एक किराये का कमरा लेकर पति पत्नी बताकर रह रहे थे।
विज्ञापन
3 of 4
यूपी 100 योजना करेगी जिले में काम
- फोटो : अमर उजाला
कथित पति फेरी लगाकर नील बेचता था। गत तीन- चार दिनों से दोनों का किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिसकी सूचना युवती ने फोन पर अपनी माता क्रांती देवी को दी। सोमवार को उसकी मां पटैला बाजार पहुंच गई। जहां दोनों का विवाद देख पुलिस को सूचना दे दी गई।
थाने पर पूछताछ के दौरान जब दोनों के भागकर आने की जानकारी हुई तो पुलिस कार्रवाई की तैयारी में लग गई। इससे भयभीत प्रेमी युगल ने तुरंत शादी रचाने का फैसला ले लिया। युवती की माता ने जयमाल और कपड़े का प्रबंध कर दिया। मंदिर के पुजारी पंडित रमाशंकर दूबे ने वैदिक रीति से विवाह संपन्न कराया।