उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल ने शनिवार की दोपहर बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
2 of 4
मंदिर परिक्षेत्र में निर्माण कार्यों की जानकारी लेते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे मंदिर परिसर पहुंचे। गेट नंबर 4 प्रवेशद्वार से पहुंचे मुख्यमंत्री नंदीहाल होते हुए मंदिर परिसर गए जहां उन्होंने षोडशोपचार पूजन किया।
विज्ञापन
3 of 4
विकास कार्यों की जानकारी लेते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
पूजन करने के पश्चात मुख्यमंत्री गेट नंबर तीन नीलकंठ प्रवेश द्वार से होते हुए कॉरिडोर में गए जहां चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली।
विकास कार्यों की जानकारी लेते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से निर्माण कार्य के बारे में पूछा। कमिश्नर श्री दीपक अग्रवाल और मुख्यकार्यपालक अधिकारी श्री विशाल सिंह ने मंदिर परिसर और मंदिर चौक के शुरू हुए निर्माण के बारे में जानकारी दी। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री अपने गंतव्य को रवाना हो गए।