विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के रण के लिए प्रचार का आखिरी दिन है। इस सियासी संग्राम का सबसे बड़ा रणक्षेत्र काशी बन चुका है। यहां पिछले तीन दिन से पीएम मोदी ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है। पीएम मोदी आज सुबह यादवों के श्रद्धा केंद्र गढ़वा घाट पहुंचे। गढ़वा घाट में पूजन-अर्चन के बाद गायों की सेवा में भी लगे। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन
2 of 11
garhwa ghat
- फोटो : twitter
गढ़वाघाट के महंथ स्वामी शरणानंद जी महारज ने उन्हें प्रसाद के साथ रुद्राक्ष भेंट किया। आश्रम के बाहर बने मंच पर दोनों साथ गए। मंच से स्वामी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।पीएम मोदी इस मंच पर मेहमान बन कर बैठे। उन्होंने कुछ भी नहीं बोला।
विज्ञापन
3 of 11
garhwa ghat
- फोटो : twitter
गढ़वा घाट से पीएम मोदी राम नगर के लिए निकले। राम नगर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री के आवास पर कार्यक्रम तय था। गढवा घाट आश्रम से रामनगर चौराहे तक पीएम मोदी को देखने के लिए भारी भीड़ जमा रही।
4 of 11
garhwa ghat
- फोटो : twitter
प्रधानमंत्री भी अपनी गाड़ी पर खड़े होकर जनता का अभिवादन कर रहे थे। उन पर पुष्पवर्षा हो रही थी। मोदी-मोदी के नारे गुंज रहे थे। तीन किमी की यह दूरी जनता दर्शन बन गई।
विज्ञापन
5 of 11
garhwa ghat
- फोटो : twitter
रामनगर चौराहे पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के स्मारक पर माल्यापर्ण किया। उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
6 of 11
garhwa ghat
- फोटो : twitter
स्मारक से प्रधानमंत्री पैदल ही पूर्व प्रधानमंत्री के आवास की ओर बढ़ चले। करीब पांच मिनट की दूरी तय करने के बाद वो आवास पर पहुंचे। आवास पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
7 of 11
garhwa ghat
- फोटो : अमर उजाला
उन्हें उस कमरे में ले जाया गया जहां शास्त्री जी रहते थे। कमरे में शास्त्री जी फोटो पर उन्होंने हाथ जोड़ कर प्रणाम किया। प्रधानमंत्री के साथ कमरे शास्त्री जी के कुछ परिवार वाले मौजूद थे।
8 of 11
garhwa ghat
- फोटो : अमर उजाला
कमरे में प्रधानमंत्री फर्श पर बने आसन पर बैठे। वहां शास्त्री जी पर बने भजन का गायन हो रहा था जिसका प्रधानमंत्री ने काफी देर तक मनन किया।
9 of 11
garhwa ghat
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच पूरे रामनगर में जश्न का महौल था। पीएम मोदी ने पहली बार रामनगर की धरती पर कदम रखा था। उनके स्वागत के लिए राम नगर दूल्हन की तरह सजा था।
10 of 11
garhwa ghat
- फोटो : अमर उजाला
फूलों के लड़ियां और गुब्बारे से दिवाल पटे पड़े थे। क्या बच्चा-क्या बूढ़ा सभी मोदी मोदी के नारे लगा रहे थे। उनकी आंखों और चेहरे पर विशेष प्रकार की चमक थी। हो भी क्यों ना उनके बीच उनका सांसद और देश का प्रधानमंत्री पहुंचा था।
शास्त्री जी के आवास से पीएम मोदी बीएचयू हेलीपैड के लिए निकल पड़े। पूरे रास्ते भर लोगों ने हाथ हिलाकर-ताली बजाकर, नारे लगाकर पीएम का स्वागत किया। बीएचयू हेलीपैड से पीएम मोदी हेलीकॉप्टर द्वारा रोहनियां निकल गए जहां उन्हें एक जनसभा को संबोधित किया।