फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें तस्वीरें: काशी में 'मानस मसान' के मंच पर पहुंचे सीएम योगी तो दिखा अद्भुत नजारा

Thu, 26 Oct 2017 02:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वाराणसी पहुंचे। यहां महाश्मशान मणिकर्णिका घाट गंगा उस पार मानस मसान के मंच पर पहुंचे तो अद्भुत नजारा दिखा। मणिकर्णिका घाट पर जहां प्रकृति के यज्ञकुंड में पंचतत्व की आहुतियां चिताओं के माध्यम से पड़ रही थी तो वहीं गंगा पार डोमरी में रामजन्म के अवसर पर दो रामभक्तों का अद्भुत मिलन हुआ। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..

 
विज्ञापन

2 of 6
cm yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को रामकथा मानस मसान की व्यासपीठ से संत मोरारी बापू रामजन्म की कथा कह रहे थे तभी उनके पास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। दोनों ने एक दूसरे को गेरूआ अंगवस्त्र पहनाया। मंद मंद मुस्कुराहट के बीच भले ही कुछ नहीं बोले लेकिन मन की आंखों से बहुत कुछ बोल गए। 
 
विज्ञापन

3 of 6
cm yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला

जिस प्रकार भगवान शिव और भगवान राम एक दूसरे की पूजा और आदर करते थे ठीक उसी प्रकार बापू और योगी ने एक दूसरे की पूजा और आदर भाव अपने अंदाज में बयां की। एक ओर नाथ संप्रदाय के गोरक्ष पीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहे तो दूसरी ओर मानस प्रवचन के जरिए रामकथा को घर घर पहुंचाने वाले संत मोरारी बापू थे। 
 

4 of 6
cm yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला

दोनों ने एक दूसरे को न केवल प्रणाम किया बल्कि एक दूसरे के राम काज का गुणगान किया। अयोध्या में दीपावली मनाने के बाद योगी काशी में बापू की रामकथा सुनने आए थे। मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ठीक कहते हैं बापू। मिलते हैं तो राम राम, विदा होते हैं तो भी राम राम और किसी अभियान में निकलते हैं तो जय श्रीराम और अंतिम यात्रा में निकलते हैं तो रामनाथ सत्य है के नाम पर अंतिम यात्रा निकालते हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 6
cm yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला

भारत ही नहीं दुनिया के अंदर अनेक देशों में मर्यादा पुरुषोत्तम राम की लीला के माध्यम से देख और समझ सकते हैं। बापू की कथा में अक्सर देखता हूं बजरंग बली विराजमान होते हैं। एक न्यायाधीश से बातचीत हो रही थी। उन्होंने कहा कि रामकथा में बजरंग बली, हनुमान चालीसा में अद्भुत शक्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
cm yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला

भारत ही नहीं दुनिया के अंदर अनेक देशों में मर्यादा पुरुषोत्तम राम की लीला के माध्यम से देख और समझ सकते हैं। बापू की कथा में अक्सर देखता हूं बजरंग बली विराजमान होते हैं। एक न्यायाधीश से बातचीत हो रही थी। उन्होंने कहा कि रामकथा में बजरंग बली, हनुमान चालीसा में अद्भुत शक्ति है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें