बनारस में प्रेमी युगल के प्यार के आगे परिवार को घुटने टेकने पड़े। परिवार वालों ने प्रेमी युवक की पिटाई कर थाने में सौंपा था। पूरे दिन थाने में पंचायत चली। घंटों चले पंचायत के बाद सोमवार आधी रात के बाद दोनों का निकाह पढ़ा गया। आगे की स्लाइड्स में जानिए पूरा मामला...
विज्ञापन
2 of 7
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
यह सबकुछ हुआ बनारस के आदमपुर थाने में। इस दौरान दोनों के परिवारीजनों के साथ ही इलाकाई लोगों की भारी भीड़ थाने पर जुटी थी। दोनों प्रेमी युगल सोमवार की सुबह घर से लापता हो गए थे।
विज्ञापन
3 of 7
एक 'हां' के लिए लड़के ने की इतनी मेहनत!
लड़की कहती रही कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ भागी थी, और इसी के साथ शादी करेगी। किसी भी कीमत पर किसी अन्य जगह अथवा परिजन के साथ नहीं जाएगी। समझाने के सारे प्रयास विफल हो गए तो परिजन मान गए।
4 of 7
marriage
इंस्पेक्टर आदमपुर ने काजी की मौजूदगी में निकाह की रस्म संपन्न कराकर दोनों पक्षों को घर भेज दिया। दीवानगंज क्षेत्र की युवती सोमवार की सुबह कुदबनशहीद निवासी अपने प्रेमी के साथ घर छोड़ कर चली गई थी।
विज्ञापन
5 of 7
प्रेमी
परिवारीजनों ने काफी खोजबीन के बाद दोनों को भदऊ चुंगी इलाके से पकड़ लिया। युवक की पिटाई करने के बाद युवती के घर वालों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
6 of 7
love
इसी बीच आदमपुर थाने पर युवक और युवती निकाह करने की बात को लेकर अड़ गए और अपने-अपने परिवार के लोगों की बातों का विरोध करने लगे। इसे लेकर दोनों पक्षों में घंटों पंचायत हुई।
अंतत: पुलिस और क्षेत्रीय पार्षद की मौजूदगी में दोनों के परिवारीजनों की रजामंदी से दोनों का निकाह पढ़ा गया। जिसके बाद मौजूद लोग और युवक-युवती के परिवारीजन अपने घर रवाना हुए।