काशी रंग-बिरंगी लतरों, फूल-मालाओं और वंदनवारों से सज गई। रंगोलियों-अल्पनाओं से घर-आंगन को सजाया गया। ऊंची इमारतों से लेकर प्रतिष्ठानों तक पर जगमगाती लड़ियों से भोले की नगरी की छटा निखर गई। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन
2 of 5
lighting
- फोटो : अमर उजाला
छोटी दीपावली पर गंगा तट से लेकर बहरी अलंग तक हर तरफ का नजारा ऐसा ही था। शुक्रवार को ज्योति पर्व पर दीपमालिकाएं सजाई जाएंगी। मंदिरों, भवनों से लेकर घाटों, मढ़ियों को पंक्तिबद्ध दीपों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
lighting
- फोटो : अमर उजाला
छोटी दीपावली पर गुरुवार की सांझ ढलते ही भवनों को रोशन कर दिया गया। नरक चतुर्दशी पर घरों की शुद्धता के लिए दीपज्योति जलाई गई। बाथरुम की सफाई कर दीये जलाए गए।
4 of 5
lighting
- फोटो : lighting
इस मौके पर महिलाओं ने तुलसी के चौरा पर जहां दीपों की पंक्तियां सजाईं, वहीं घर-आंगन में चौरठ और हल्दी की रंगोलियों की एक से एक डिजाइन बनाई गई। गंगा तटों पर सूर्यास्त के बाद से ही महिलाओं की भीड़ दीपदान के लिए पहुंचने लगी।
नरक चतुर्दशी पर अकाल मृत्यु के भय से बचने के लिए खास जतन किए गए। इस शाम यमराज के नाम पर दीए जलाए गए। मीरघाट स्थित धर्मकूप पर दीप जलाने के लिए महिलाओं, बच्चों की भीड़ लगी रही।यहां यमराजेश्वर महादेव की सविधि पूजा, अभिषेक किया गया।