फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली की रात इन 11 जगहों पर जरूर जलाएं दीपक, पूरे साल बरसेगा धन

Thu, 19 Oct 2017 02:04 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
deepak
दीपावली के दिन ढेर सारे दीपक जलाकर चारों ओर का अंधकार दूर करते हैं, लेकिन इस मौके पर कुछ खास जगहों पर दीपक जलाने से मां लक्ष्मी की कृपा वर्ष भर बनी रहती है। साथ ही परिवार में सुख समृद्धि प्राप्त होती है। आइए जानते हैं मां लक्ष्मी को खुश करने लिए घर में कहां-कहां दीपक जलना चाहिए। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन

2 of 10
दिवाली
दीपावली की संध्या पर लक्ष्मी पूजन से पहले मुख्य द्वार पर सरसों के तेल के दीपक अवश्य जलाने चाहिए। अगर घर में आंगन है तो घी का एक दीपक आंगन में जलाएं और अगर आंगन नहीं है तो ड्राइंगरूम या घर के बीचों बीच घी का दीपक जलाना चाहिए। 
 
विज्ञापन

3 of 10
diwali
नजदीक के मंदिर में पांच या सात घी के दीपक ले जाएं और अपने ईष्टदेव के अलावा शिव मंदिर व अन्य मूर्तियों के सामने भी दीपक जलाकर समृद्धि की कामना करनी चाहिए। 
 

4 of 10
दिवाली

गृहस्वामिनी को दीपावली की रात खाना बनाने से पहले दो दीपक रसोईघर में जरूर जलाने चाहिए। इससे मां अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं और घर भंडार में वृद्धि होती है। 
विज्ञापन

5 of 10
diwali
रात को  शयनकक्ष में घी का दीपक जलाकर उसमें कपूर भी रख दे। इससे दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहती है।
विज्ञापन

6 of 10
दिवाली
इसी प्रकार तिजोरी में न सही लेकिन तिजोरी के नजदीक भगवान कुबेर की प्रार्थना करते हुए तिल के तेल का दीपक जलाएं इससे साल भर तिजोरी भरी रहने के योग बनते हैं।
विज्ञापन

7 of 10
बंजार में बूढ़ी दिवाली के मौके पर मशाले लेकर देवनृत्य करते देवलू। - फोटो : अमर उजाला
 दीपावली की रात घर के चारों कोनों में चार मुख वाले दीपक जरूर जलाकर भगवान गणेश से अपने चारों तरफ सुख समृद्धि की कामना करने से आशातीत लाभ मिलता है।

8 of 10
राम रहीम दिवाली - फोटो : SELF
घर के पास नदी या नहर बहती हो तो उसके किनारे पर दीपक जलाएं, अगर ऐसा संभव न हो तो घर में नल या जल स्त्रोत के नजदीक एक दीपक जरूर जलाएं। ऐसी मान्यता है कि मां लक्ष्मी जल के रूप में भी घर में मौजूद रहती हैं।
 

9 of 10
diwali

दीपावली की रात लक्ष्मी पूजन के पश्चात तुलसी के पौधे के नीचे भी एक दीपक जलाने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है साथ ही लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं।
विज्ञापन

10 of 10
Diwali
लक्ष्मी पूजन के बाद पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना लाभदायक होता है। अपने घर और उसके आस पास कहीं भी अंधेरा दिखे तो वहां दीपक जला देना चाहिए। इसके अलावा घर के नजदीक मुख्य चौराहे पर दीपक जलाना चाहिये। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें