रंगोली, पेंटिंग्स और खूबसूरत सजी दीवारों के बीच सिगरा स्टेडियम में बुधवार को कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने हजारों लोगों को आठ मार्च को मतदान की शपथ दिलाई। मौका था राष्ट्रीय मतदाता दिवस का। अफसर, धर्मगुरु, अभिभावक और बच्चे सभी एक रंग में नजर आ रहे थे। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
विज्ञापन
2 of 10
राष्ट्रीय मतदाता दिवस
- फोटो : अमर उजाला
संकट मोचन मंदिर के महंत डा. विशवंभर नाथ मिश्र, अन्नपूर्णा मंदिर के महंत रामेश्वर पूरी, मुफ्ती-ए-बनारस बातिन नोमानी, गुरुद्वारा नीचीबाग के भाई धर्मवीर सिंह ग्रंथी, फादर जोशुआ, बीएचयू, काशी विद्यापीठ, संपूर्णानंद संस्कृत विवि के कुलपतियों ने मतदाताओं से देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा निष्पक्ष होकर मतदान की अपील की।
विज्ञापन
3 of 10
राष्ट्रीय मतदाता दिवस
- फोटो : अमर उजाला
15 कॉलेजों के छात्र-छात्राओं सहित पुलिस उप निरीक्षक गोपाल सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए मताधिकार के प्रयोग का संदेश दिया। दिव्यांग बच्चों की ट्राइसिकिल रेस, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और युवा मतदाताओं की क्रास कंट्री रेस, जिमनास्टिक आदि खेल प्रतियोगिताएं भी हुईं।
4 of 10
राष्ट्रीय मतदाता दिवस
- फोटो : अमर उजाला
विकास भवन से लगभग 28 विभागों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से ‘लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार आवश्यक’ का संदेश देने वाली झांकी को जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने झंडी दिखाकर रवाना किया। झांकी कचहरी, नदेसर, तेलियाबाग, मलदहिया, फतमान होते हुए सिगरा स्टेडियम पहुंची।
विज्ञापन
5 of 10
राष्ट्रीय मतदाता दिवस
- फोटो : अमर उजाला
विकास भवन से लगभग 28 विभागों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से ‘लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार आवश्यक’ का संदेश देने वाली झांकी को जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने झंडी दिखाकर रवाना किया। झांकी कचहरी, नदेसर, तेलियाबाग, मलदहिया, फ ातमान होते हुए सिगरा स्टेडियम पहुंची।
विज्ञापन
यह ली गई शपथ
6 of 10
राष्ट्रीय मतदाता दिवस
- फोटो : अमर उजाला
यह ली गई शपथ: हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेगें तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा का अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करेगें।
विज्ञापन
7 of 10
राष्ट्रीय मतदाता दिवस
- फोटो : अमर उजाला
कमिश्नर ने शिवपुर और कैंट के दस नए युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र दिया। प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम में बीएचूय के कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी, कमिश्नर, जिलाधिकारी, सीडीओ पुलकित खरे सहित कई लोगों ने हस्ताक्षर किए।
8 of 10
राष्ट्रीय मतदाता दिवस
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सिगरा स्टेडियम में लोगों ने ली शपथ। रंगोली, चित्रकला, दौड़, डांस प्रतियोगिताओं से किया जागरूक। पुनरीक्षित मतदाता सूची के अनुसार अब जिले में मतदाताओं की संख्या 27 लाख 79 हजार 163 हो गई है, जबकि पूर्व में 27 लाख 25 हजार 628 मतदाता थे।
9 of 10
राष्ट्रीय मतदाता दिवस
- फोटो : अमर उजाला
कट मोचन मंदिर के महंत डा. विशवंभर नाथ मिश्र, अन्नपूर्णा मंदिर के महंत रामेश्वर पूरी, मुफ्ती-ए-बनारस बातिन नोमानी, गुरुद्वारा नीचीबाग के भाई धर्मवीर सिंह ग्रंथी, फ ादर जोशुआ, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपतियों ने मतदाताओं से देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा निष्पक्ष होकर मतदान की अपील की।
15 कॉलेजों के छात्र-छात्राओं सहित पुलिस उप निरीक्षक गोपाल सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए मताधिकार के प्रयोग का संदेश दिया। दिव्यांग बच्चों की ट्राइसिकिल रेस, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और युवा मतदाताओं की क्रास कंट्री रेस, जिमनास्टिक आदि खेल प्रतियोगिताएं भी हुईं।