बनारस के युवक व युवतियों ने मॉडलिंग की दुनिया में कॅरियर बनाने की ओर अपना पहला कदम बढ़ाया। डिवाइन एंड डिग्निटी की ओर से मिस व मिस्टर काशी के पहले सीजन के ऑडिशन में शामिल होकर उन्होंने अपनी मॉडलिंग के हुनर के साथ नृत्य व गायन का हुनर भी दिखाया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 5
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
डीजे पर बजते धमाकेदार गीत, रंग-बिरंगी डिस्को लाइटों के बीच कैंटोंमेंट स्थित जेएचवी मॉल में मिस व मिस्टर काशी सौंदर्य प्रतियोगिता के फाइनल ऑडिशन में सुंदरियों ने रैंप पर जलवा बिखेरा। सधी चाल, मोहक मुस्कान के साथ उनकी हर अदा पर खूब तालियां बजी।
विज्ञापन
3 of 5
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
तो वहीं लड़कों ने चाल और डांस में स्टंट के जरिए निर्णायकों का दिल जीतने का प्रयास किया। ऑडिशन में कुल 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें दस लड़कियों व 10 लड़कों का चयन किया गया। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल नौ दिसंबर व ग्रैंड फाइनल 16 दिसबंर को होगा।
4 of 5
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
कैंटोमेंट स्थित होटल में बॉलीवुड के गानों पर प्रतिभागियों ने कैट वाक शुरू किया। मिस्टर, मिस एंड मिसेज के तीनों वर्ग में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक था।
प्रतियोगिता में साइलेंस ऑफ नॉइज बैंड के कौशिक सिंह, विशास, सौरभ, अश्विन व सत्यम ने लाइव प्रस्तुति दी। जिसमें निर्णायकों के रूप में अभिनेता कृष्णकांत, कोरियोग्राफर प्रमोद व हेयर स्टाइलिस्ट साजिद इकबाल रहे।