फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमाः काशी में गुरु की आराधना को लगा शिष्यों का तांता, देखें तस्वीरें..

Mon, 10 Jul 2017 12:15 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
gurupurnima - फोटो : अमर उजाला
ज्ञान की नगरी काशी में गुरु-शिष्य परंपरा का अद्भुत संगम रविवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर देखने को मिल रहा है। ज्ञान रूपी सागर में गोता लगाने के लिए शिष्यों का कारवां निकल पड़ा है। शहर के कई रास्ते जाम हो गए हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन

2 of 10
gurupurnima - फोटो : अमर उजाला
गुरुरित्यभि धीयते...। ‘गु’ का अर्थ अंधकार और ‘रु’ का आशय निवारण करने वाले से है। यानी अंधकार का निवारण करने वाला। काशी में गुरु दर्शन का सबसे बड़ा मेला लगा। मौका था गुरु पूर्णिमा पर्व का। कहीं समाधियों की पूजा हुई तो कहीं संतों के पांव पखारे गए।
विज्ञापन

3 of 10
gurupurnima - फोटो : अमर उजाला
पादुका पूजन, आरती और भंडारे के साथ शिष्यों ने इस समागम को उत्सवमयी बनाया। कहीं मेले लगे तो कहीं आस्था की कतारें लगीं। 
गड़वाघाट आश्रम में रात को ही मेला लग गया। हल्की फुहारों के बावजूद वाहनों का लंबा रेला गड़वा घाट की ओर बढ़ने से लंका-सामने घाट से साथ ही कई सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही।

4 of 10
gurupurnima - फोटो : अमर उजाला
सुबह गुरु शरणानंद महाराज ने समाधियों की पूजा की। आरती उतारी। इसके बाद वह सिंहासनारूढ़ हुए। इससे पहले गुरु के दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गई थीं। राज्य सभा सदस्य अमर सिंह ने शरणानंद महाराज का आशीर्वाद लिया।पड़ाव स्थित सर्वेश्वरी समूह के अवधूत भगवान राम आश्रम में भोर में ही लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

5 of 10
gurupurnima - फोटो : अमर उजाला
राजघाट पुल से कतारबद्ध होकर भक्त निकले। पीठाधीश्वर गुरु पद संभव राम की मौजूदगी में महायोनि पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने गुरु के दर्शन किए। आश्रम परिसर में मुफ्त चिकित्सा शिविर भी लगाया गया था। मणिकर्णिका घाट स्थित सतुआ बाबा आश्रम में सुबह छह बजे पादुका पूजन हुआ।
विज्ञापन

6 of 10
satua babab - फोटो : अमर उजाला
गुजरात, राजस्थान, कोलकाता, मुंबई, दिल्ली के अलावा छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड समेत कई इलाकों से आए शिष्यों ने सतुआ बाबा के दर्शन किए। केदार घाट स्थित विद्यामठ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज की मौजूदगी में द्वारका, शारदा, ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का पादुका पूजन किया गया।
विज्ञापन

7 of 10
baba balak das - फोटो : अमर उजाला
रवींद्रपुरी स्थित अघोरपीठ बाबा कीनाराम स्थल पर मेला लगने से पीएम के संसदीय कार्यालय जाने वाली सड़क दिन भर पैक रही। क्रिया योग के प्रवर्तक श्यामा चरण लाहिड़ी महाशय के समाधि स्थल पर शीश नवाने के लिए रविवार को देश के कोने -कोने से श्रद्धालु काशी पहुंचे। कालीबाड़ी के पास स्थित उनके समाधि स्थल पर लंबी कतार लगी रही।

8 of 10
satua baba - फोटो : अमर उजाला
लाहिड़ी महाशय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने और हाजिरी लगाने के लिए होड़ मची रही। ज्ञानगंज में महाअवतार बाबा से आत्म ज्ञान प्राप्त करने के बाद क्रिया योग का प्रवर्तन करने वाले योगिराज श्यामा चरण लाहिड़ी महाशय मदनपुरा के जिस भवन में कभी रहे थे और अब वहां उनकी समाधि है, उसकी झलक पाने के लिए श्रद्धालु भोर में ही कतारबद्ध हो गए थे।

9 of 10
gurupurnima - फोटो : अमर उजाला
गली में उनकी समाधि वाले आश्रम के बाहर अनुयायियों की भीड़ लगी रही। लाहिड़ी महाशय की पांचवीं पीढ़ी के सुदर्शन लाहिड़ी ने बताया कि वर्ष में एक बार इसी दिन समाधिक स्थल आम भक्तों के लिए खोला जाता है।  
विज्ञापन

10 of 10
gurupurnima - फोटो : अमर उजाला
गुरुपूर्णिमा के अवसर पर रविवार को शहर भर में गुरुओं की पूजा की गई। इसी क्रम में दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ शिक्षा मंडल में पीठाधीश्वर शंकरदेच चैतन्य ब्रह्मचारी के सानिध्य में गुरु पूजा की गई। इसके बाद धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज का प्राकट्य महोत्सव, महापुराण कथा, अखिल भारतीय संत सम्मेलन, संगोष्ठी, करपात्र दीपावली मनाई गई।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें