फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुक्केबाज' में दिखेंगे यूपी के 'माइक टायसन', जानिये कब आएगी पर्दे पर

Sun, 09 Jul 2017 10:26 AM IST
amarujala.com, written by शैलेश कुमार शुक्ल
विज्ञापन
1 of 7
mukkebaaz ravi kishan - फोटो : अमर उजाला
'सुल्तान' और 'दंगल' के बाद फिल्मी पर्दे पर अब एक और खेल आधारित फिल्म 'मुक्केबाज' रिलीज होने जा रही है। बनारस के घाटों पर शूट हुई अनुराग कश्यप की इस बहुप्रतिक्षित फिल्म के रिलीज होने की घोषणा शुक्रवार को कर दी गई है। आगे की स्लाइड में पढ़े पूरी खबर...
विज्ञापन

2 of 7
anurag kashyap - फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार रवि किशन के अभिनय से सजी हिंदी फिल्म मुक्केबाज के निर्माताओं ने इस फिल्म के प्रदर्शन की ‌डेट पर से पर्दा उठा दिया। फिल्म के निर्माता इरोज नाऊ ने इस फिल्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है।
विज्ञापन

3 of 7
जोया अफरोज संग अनुराग कश्यप बनारस की गलियों में - फोटो : अमर उजाला
इस वीडियो में मेगास्टार रवि किशन खुद को यूपी का माइक टायसन बताते हैं। वह कहते हैं कि यूपी के माइक टायसन जिन्हें पहला मुक्का चलाने से पहले एक ब्राह्मण कन्या से प्रेम हो गया। कंपनी ने बताया कि यह फिल्म 10 नवंबर को रिलीज होगी।

4 of 7
anurag kashyap
मुक्केबाज की ज्यादातर शूटिंग वाराणसी में हुई है। वाराणसी के चेतसिंह किले के पास फिल्म के शादी और बारात के दृश्यों की शूटिंग हुई है। अनुराग कश्यप कई दिनों तक शूटिंग के सिलसिले में बनारस में रहे। फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग सिगरा स्टेडियम में भी हुई थी।
विज्ञापन

5 of 7
Aanand L Rai - फोटो : अमर उजाला
फिल्म रमन राघव 2.0 की असफलता के बाद अनुराग कश्यप की ‌इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म के सह निर्माता आनंद एल राय ने बताया कि यह फिल्म 10 नवंबर को रिलीज होगी। हर हर महादेव। रवि किशन ने भी बताया कि 10 नवंबर को वह इस फिल्म के साथ दर्शकों के पास आ रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
anurag kashyap - फोटो : ani
बता दे कि मुक्केबाज के लिए अनुराग कश्यप ने आनंद एल राय से हाथ मिलाया है जो 'तनु वेड्स मनु' और 'रांझना' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने के लिए जाने जाते हैं। वहीं कश्यप 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'ब्लैक फ्राइडे' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ravi kishan - फोटो : अमर उजाला
टीजर के संगीत को अगर ध्यान से सुना जाए तो आपको हिप-हॉप कलाकार डिवाइन की आवाज सुनाई पड़ सकती है, जो इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में आगाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें