उत्साह, ऊर्जा और उमंग से लबरेज हजारों युवाओं का कारवां और एक से एक झांकियां। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कदमों की थिरकन और शान से लहराता तिरंगा...। बीएचयू का 101वां स्थापना दिवस बुधवार को पूरी आन-बान और शान से मनाया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
झांकियों में झलकी बीएचयू की शान
- फोटो : अमर उजाला
स्थापना स्थल पर पूजन-अर्चन के बाद पूर्वाह्न 11 बजे से हास्टल मार्ग से झांकियों की शोभायात्रा निकली तो हर कोई उसका हिस्सा बन गया। ‘21वीं शताब्दी की चुनौतियां एवं समाधान’ विषय पर निकली हर झांकी ने अपना एक अलग ही संदेश दिया।
विज्ञापन
3 of 11
झांकियों में झलकी बीएचयू की शान
- फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा में सबसे आगे सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल की झांकी थी। इसके पीछे महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने कजरी गीत के साथ उन्नत भारत अभियान को आगे बढ़ाया। पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय की झांकियां भी खास रहीं।
4 of 11
झांकियों में झलकी बीएचयू की शान
- फोटो : अमर उजाला
एक शताब्दी से दूसरे शताब्दी की ओर बढ़ते कदम और उसकी चुनौतियों के लिए खुद को पूरी ऊर्जा के साथ तैयार होने का संदेश देती झांकियां हर किसी के लिए यादगार बन गईं। किसी ने पर्यावरण, प्रदूषण तो किसी ने नारी सशक्तिकरण, लैंगिक समानता, शिक्षा जैसे मुद्दों पर ध्यान आकृष्ट कराया।
विज्ञापन
5 of 11
झांकियों में झलकी बीएचयू की शान
- फोटो : अमर उजाला
चिकित्सा विज्ञान संस्थान के आयुर्वेद, मेडिसिन, दंत चिकित्सा, सर सुंदरलाल अस्पताल, नर्सिंग कालेज और ट्रामा सेंटर की झांकी रही। इनमें पिछले साल सात मई को इमरजेंसी में हुए ब्लास्ट पर आधारित झांकी में दिखाया गया कि किस तरह आपदा की घड़ी में लोगों की जान बचाई गई।
विज्ञापन
6 of 11
झांकियों में झलकी बीएचयू की शान
- फोटो : अमर उजाला
आईआईटी बीएचयू की झांकी में ड्रोन कैमरे और रोबो कार का बेहतरीन प्रदर्शन देखते बना। बेटी पढ़ाओ पर उनका नुक्कड़ नाटक भी खास रहा। वहीं विज्ञान संस्थान की झांकी में हाइड्रोजन कार, बाइक, ई-रिक्शा के जरिए भावी चुनौतियों का समाधान सुझाया गया।
विज्ञापन
7 of 11
झांकियों में झलकी बीएचयू की शान
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के स्थापना दिवस पर आरएसएस के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। अय्यर छात्रावास के सामने कृषि मैदान से शुरू हुआ यह पथ संचलन भारत कला भवन, मधुबन मार्ग से होते हुए सिंह द्वार, संत रविदास द्वार, ट्रामा सेंटर होते हुए स्थापना स्थल पहुंचा और वंदे मातरम के साथ समाप्त हुआ।
8 of 11
झांकियों में झलकी बीएचयू की शान
- फोटो : अमर उजाला
मालवीय भवन के समक्ष कुलपति संग अतिथि दीर्घा में बैठे लोगों ने भी झांकी के प्रदर्शन स्वाद लिया। इस दौरान कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी के साथ अमेरिका से द लीमा सिस्टर सिटी का 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मौजूद था।
9 of 11
झांकियों में झलकी बीएचयू की शान
- फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा में वाहनों का उपयोग न करने का निर्देश दिया गया था लेकिन दृश्य कला संकाय और शिक्षा संकाय को छोड़ बाकी सभी विभागों की झांकियों में ट्रक या ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया गया था।
10 of 11
झांकियों में झलकी बीएचयू की शान
- फोटो : अमर उजाला
स्थापना दिवस के साथ बीएचयू में वसंत पंचमी की भी धूम मची। त्रिवेणी संकुल, एमएमवी, कस्तूरबा गांधी हास्टल समेत कई छात्रावासों में मां सरस्वती की इकोफ्रेंडली प्रतिमा स्थापित की गई।
झांकियों में झलकी बीएचयू की शान
- फोटो : अमर उजाला
वसंतोत्सव के रंग में रंगे परिसर में हर तरफ खुशियों की दस्तक थी। स्थापना स्थल पर पूजन-अर्चन के बाद पूर्वाह्न 11 बजे से हास्टल मार्ग से झांकियों की शोभायात्रा निकली तो हर कोई उसका हिस्सा बन गया।