फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरेंः पटाखा कारोबारी के घर में मौत का ऐसा मंजर, विस्फोट के बाद टुकड़ों में बंटा शव

Wed, 15 Nov 2017 10:28 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही
विज्ञापन
1 of 8
bhadohi - फोटो : अमर उजाला
यूपी के भदोही में मंगलवार सुबह पटाखा कारोबारी के घर में अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि कारोबारी का शव कई टुकड़ों में बंट गया। हादसे में कारोबारी की बहन, पत्नी और मां गंभीर रूप से घायल हैं। इस धमाके से पूरा मुहल्ला दहल गया। कई लोग भूकंप समझकर घर से बाहर भाग निकले। लेकिन जब घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। लोग घटना स्थल की ओर दौर पड़े। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 8
bhadohi - फोटो : अमर उजाला
भयानक विस्फोट का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि हाथ लगभग 200 मीटर एक दिशा में और शव 100 मीटर दूर दूसरी दिशा में एक मकान के अंदर जा गिरा। हाथ और शव पाए जाने की जगह देखने के बाद लोग अंदाजा लगा रहे थे कि विस्फोट के बाद असगर का शव काफी ऊंचाई पर उठा होगा। जिस जगह पर हाथ मिला है, उसके और घटनास्थल के बीच ऊंचा मकान है। इससे साफ है कि शव काफी ऊंचाई पर जाकर फिर नीचे गिरा। 
विज्ञापन

3 of 8
bhadohi - फोटो : अमर उजाला
भदोही जिले के कोतवाली अंतर्गत कस्बे के दरोपुर मुहल्ले में यह घटना घटी। धमाका इतना जबरदस्त था कि मृतक का एक हाथ दो सौ मीटर दूर खेत में और शरीर का बाकी हिस्सा तकरीबन 100 मीटर दूर स्थित एक मकान की चहारदीवारी के अंदर जा गिरा।  दरोपुर निवासी स्व. अख्तर अली के यहां पटाखा बनाने का कारोबार होता है। अख्तर की मौत के बाद यह काम उसका बेटा करने लगा था। बताया जाता है कि उसने लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया था।

4 of 8
bhadohi - फोटो : अमर उजाला
धमाके से घटनास्थल पर शौचालय की दीवारें उड़ गईं। आसपास के घरों के शीशे चटक गए। घटना की जांच के लिए डॉग स्क्वॉड की टीम भी बुलाई गई। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि घायल रेहाना सिलेंडर में विस्फोट की बात बता रही है। हालांकि पुलिस इससे इत्तफाक नहीं रखती। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

5 of 8
bhadohi - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को सुबह लगभग 8.35 बजे भीषण विस्फोट से पूरा मोहल्ला थर्रा उठा। दहशत से लोग घरों से बाहर निकल आए। धमाके में असगर उर्फ गुड्डू (38) के शरीर के चिथड़े उड़ गए। उसकी मां अनवरी बेगम (50 वर्ष), पत्नी रेहाना (35 वर्ष) और बहन शीबा उर्फ नन्हकी (20 वर्ष) झुलस गईं। तीनों घायलों को जिला अस्पताल  ले जाया गया जहां से ने अनवरी बेगम और शीबा को वाराणसी रेफर कर दिया गया। इनमें शीबा की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 
 
विज्ञापन

6 of 8
bhadohi - फोटो : अमर उजाला
घटना के कुछ घंटो बाद जिलाधिकारी विशाख जी और पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने भी मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जानकारी ली। एहतियात के तौर पर विंध्याचल मंडल से डाग स्क्वाड को भी बुलाकर छानबीन कराई गई। इसके अलावा, स्थानीय अभिसूचना इकाई की पूरी टीम भी मौके पर घंटों रहकर छानबीन में जुटी रही। 
विज्ञापन

7 of 8
bhadohi - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद मौके पर छानबीन और जांच में पुलिस को लगभग 10 किलो पटाखों का बारूद, अर्द्धनिर्मित पटाखे सहित भारी ज्वलनशील और विस्फोटक गंधक मिले हैं। इसका सैंपल लेकर विंध्याचल मंडल से मौके पर आए बम निरोधक एवं अपवहन दस्ते को सौंप दिया गया, जो वाहन से मिर्जापुर लेकर गई। अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय कुमार ने बताया कि विस्फोटक किस स्तर के हैं। इसकी जांच के लिए भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी की फारेंसिक टीमों ने मौके पर आकर छानबीन की है।
विज्ञापन

8 of 8
bhadohi - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीन जनपदों की फारेंसिक टीमें, डाग स्क्वाड, बम निरोधक और अपवहन दस्ता, इंटेलिजेंस यूनिटें अपने अपने ढंग से घटना की जांच में लगी हैं। रिपोर्ट के बाद भी इस बारे में कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि घटना में घायल मृतक की पत्नी रेहाना अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई है। वह घटना के बारे में सिलिंडर विस्फोट की बात बता रही है, जिससे पुलिस इत्तफाक नहीं रखती क्योंकि घटनास्थल से पटाखों के बारूद आदि भी बरामद हो चुके हैं तथा घटना स्थल के पास भी बारूद बिखरे होने के प्रमाण मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें