केंद्र द्वारा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर काशी की जनता ने स्वागत किया है। चांदमारी नटिनिया दाई मंदिर के सामने व्यापारियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने ढोल नगाड़ों के साथ मिठाई वितरण करते हुए खुशी का इजहार किया। साथ ही भाजपा की सरकार को इस बड़े संशोधन के लिए बधाई दी है। इस मौके पर बड़ालालपुर के प्रधान भूपेंद्र प्रताप सिंह 'बबलू', विजेंद्र प्रताप सिंह, जुगनू सिंह, अनिल गिरी, शोभा यादव, देवेंद्र पटेल, अजय उपाध्याय, विवेक मिश्र, आनंद गिरी आदि लोग मौजूद थे।