फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photo Gallery: वाराणसी में PM Modi के जन्मदिन के जश्न की अद्भुत झलकियां, मंत्रोच्चार से शुरुआत

Sat, 17 Sep 2022 12:14 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 72 वैदिक बटुकों ने गंगा में दुग्धाभिषेक किया। गंगा घाट पर 51 लीटर दूध व केशर जल से नरेंद्र मोदी के दीर्घायुस्व की कामना से अभिषेक किया।
विज्ञापन
1 of 7
पीएम मोदी का जन्मदिन सेलिब्रेशन - फोटो : अमर उजाला

पूरे देश में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। वहीं उनके लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में 72 वैदिक बटुकों ने गंगा में दुग्धाभिषेक किया। भाजपा महानगर कार्यसमिति सदस्य पवन शुक्ला के नेतृत्व में अहिल्याबाई घाट पर विप्र समाज व भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर दक्षिणी के विधायक व पूर्व राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी के मुख्य आतिथ्य में 51 लीटर दूध व केशर जल से नरेंद्र मोदी के दीर्घायुस्व की कामना से अभिषेक किया।

विज्ञापन

2 of 7
पीएम मोदी का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
प्रारम्भ में वैदिक पंडित उदित नारायण मिश्र के आचार्यत्व में षोडशोपचार पूजन किया। इसके पश्चात वैदिक सूक्त के मंत्रों से केशर जल व दूध से अभिषेक किया। 
विज्ञापन

3 of 7
51 लीटर दूध व केशर जल से अभिषेक - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर डा.नीलकंठ तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी की आस्था सदैव से गंगा में रही है और इसी वजह से नमामि गंगे की स्थापना की गयी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विशाल औढ़ेकर ने किया। शामिल प्रमुख लोगों में रमेश तिवारी,विजय द्विवेदी,प्रकाश गुप्ता,डा.नीरज पाण्डेय,संदीप चतुर्वेदी,मृदुल शास्त्री, शामिल थे।

4 of 7
नमो घाट पर पीएम मोदी का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
नमामि गङ्गे के तत्वावधान में नमो घाट पर पीएम मोदी का 72वां जन्मदिन मनाया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने बधाई हो बधाई हो पीएम मोदी  को बधाई, हर हर महादेव का उद्घोष कर जन्मोत्सव मनाया। 
विज्ञापन

5 of 7
शंख बजाकर पीएम का जन्मदिन मनाया गया - फोटो : अमर उजाला
गंगा घाट पर शंख बजाकर पीएम का जन्मदिन मनाया गया। मां गंगा को वस्त्र समर्पित कर मोदी के दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

6 of 7
पीएम मोदी के दीर्घायु की कामना - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में 72 वैदिक बटुकों ने गंगा में दुग्धाभिषेक किया। भाजपा महानगर कार्यसमिति सदस्य पवन शुक्ला के नेतृत्व में अहिल्याबाई घाट पर विप्र समाज व भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर दक्षिणी के विधायक व पूर्व राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी के मुख्य आतिथ्य में 51 लीटर दूध व केशर जल से नरेंद्र मोदी के दीर्घायुस्व की कामना से अभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नमो घाट पर मना मोदी 72वां जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
 हाथों में मोदी के चित्र लेकर केक काटकर, एक दूसरे को लड्ड़ू खिलाकर बधाई दी। मां गंगा को वस्त्र समर्पित कर मोदी के दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें