जुमे की नमाज लेकर वाराणसी में हाई अलर्ट है। वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी-मां श्रृंगार गौरी केस की सुनवाई पर फैसला आने के बाद से आज पहला जुमा है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस-पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
एसीपी दशाश्वमेध और थानाध्यक्ष दशाश्वमेध का पैदल गश्त
- फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी प्रकरण पर आए आदेश के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर पुलिस सतर्क रही। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की टीम ने गश्त किया और क्यूआरटी भी अलर्ट मोड में रही। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के निर्देश पर काशी और वरुणा जोन के संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स ने फुट पेट्रोलिंग की। धर्म स्थलों के बाहर पुलिस फोर्स मुस्तैद रही।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
नई सड़क पर पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर फोर्स के संग चक्रमण किया। वहीं, एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय ने दशाश्वमेध थाना प्रभारी अजय मिश्रा के संग नई सड़क, गोदौलिया सहित अन्य क्षेत्रों में गश्त किया।
विज्ञापन
3 of 5
ज्ञानवापी गेट नंबर चार के आगे का माहौल
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान प्रबुद्धजनों और धर्म गुरुओं से संवाद किया। उधर, वरुणा जोन के पुरानापुल, नक्खीघाट, सरैया, आदमपुर, जैतपुरा, पीलीकोठी आदि क्षेत्रों में पुलिस फोर्स ने दोपहर के समय गश्त कर लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।
4 of 5
ज्ञानवापी गेट नंबर 4 के आगे का माहौल
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के अनुसार जुमे की नमाज को लेकर पुलिस सतर्क रहीं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है।