फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाको राखे साईंया... तस्वीरों में देखें क्या हुआ जब 15 फीट गहरे कुंए में गिरा स्कार्पियो समेत किशोर

Mon, 13 May 2019 03:34 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
1 of 5
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। कहते है ना कि 'जाको राखे साईंया मार सके न कोय'। कुछ ऐसा ही हुआ एक 13 साल के किशोर के साथ जिसकी जान बच गई। लोगों ने किशोर के बाल-बाल बचने के बाद भगवान को शुक्रिया अदा किया। पूरा मामला पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 5
सोनभद्र के बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती गांव स्थित टोला नकटू में दूधनाथ यादव के बेटी की शादी थी। दूधनाथ के घर मध्यप्रदेश मलंगों गांव से बरात आई थी। लोग डीजे की धुन पर खूब नाचे। इसके बाद बराती द्वार चार लगाने के लिए दुल्हन के घर पहुंचे। 
विज्ञापन

3 of 5
उधर, घराती लोगों की खातिरदारी में लगे थे। इसी बीच अनपरा के बरहपान गांव से दूधनाथ यादव के रिश्तेदार एक स्कार्पियो से आए और गाड़ी घर के बगल में खड़ी कर दिए। सभी लोग घर के अंदर चले गए और वाहन चालक भी जलपान करने में लग गया। इसी बीच अंकित(13) जो अपने घर वालों के साथ बरहपान से आया था गाड़ी में आकर सो गया। 

4 of 5
नींद के दौरान अंकित के पैर से स्कार्पियो के गियर पर धक्का लग गया। जिसके बाद स्कार्पियो पीछे की तरफ बढ़ने लगी। पीछे की तरफ ढाल होने के कारण स्कार्पियो तेजी से पीछे लुढ़कने लगी। जिसके बाद देखते ही देखते स्कार्पियो लगभग 15 फीट के सूखे पुराने कुएं में जा गिरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजोग अच्छा था कि कुआं पुराना था और उसमें झाड़ियां उगी होने से स्कार्पियो उसमें फंस कर रुक गई। स्कार्पियो के कुएं में गिरने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोगों ने फौरन गाड़ी के अंदर फंसे अंकित यादव को बाहर निकाला। जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना था कि भगवान का शुक्र है कि बच्चे को हल्की चोट आई और कोई बड़ी घटना होने बच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें