फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#VoteKaro : मतदाताओं में दिखा उत्साह, मतदान बूथों पर वोटरों के खुशी की देखें तस्वीरें

Sun, 12 May 2019 09:17 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़/जौनपुर/भदोही
विज्ञापन
1 of 10
आजमगढ़ में लाइन में खड़े मतदाता - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल के तीन जिलों के पांच संसदीय सीटों के लिए आज को वोट डाले जा रहे हैं। आजमगढ़ लालगंज, जौनपुर, मछली शहर और भदोही सीटों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। लेकिन मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। कई जगहों पर तो मतदान शुरू होने से एक पहले ही लंबी कतारे देखने को मिलीं। तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 10
आजमगढ़ की दोनों लोकसभा सीट के लिए सुबह 7 बजे सभी पोलिंग बूथों पर मतदान शुरू हो चुका है। मतदान को लेकर केंद्रों पर उत्साह देखा जा रहा है। धूप के मद्देनजर केंद्रों पर अभी से ही लाइन लग गई है। लाइन में खड़े लोग वोटिंग के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। मतदान शुरू करने से पहले सभी केंद्रों पर मांक पोलिंग की गई। माइक्रो ऑब्जर्वर के निर्देशन में माक पोलिंग होने के बाद मतदान शुरू कराया गया।
विज्ञापन

3 of 10
जौनपुर के मुफ्तीगंज विकासखंड के पसेवां गांव के बूथ पर इस परिवार ने सबसे पहले मतदान किया और मतदान करने की खुशी कुछ इस तरह जाहिर की।

4 of 10
उमाशंकर सिंह (लाल घेरे में) - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर के मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र 73 के बरसठी विकास खंड के बूथ संख्या 282 पर मतदाता उमाशंकर सिंह वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर अपने बड़े भाई की चिता को जलाकर सीधे अपने मतदान केंद्र अपना मत देने पहुंचा। मतदान केंद्र पर उपस्थित मतदाताओ ने उमाशंकर सिंह के लोकतंत्र के प्रति जज्बे को देखकर सलाम किया।
विज्ञापन

5 of 10
आज़मगढ़ के बिंद्रा बाजार पोलिंग बूथ तीन पर वोट डालकर निकले युवा ने सबसे वोट डालने की अपील की। वहीं, निज़ामाबाद में परिवार के साथ मतदान करने आई बुजुर्ग मां ने भी स्याही लगी उंगली दिखा कर मतदान करने की खुशी का इजहार किया। सरायमीर में बीमार होने के बावजूद अपने मताधिकार का प्रयोग करने में दंपति भी पीछे नहीं रहे।
विज्ञापन

6 of 10
वहीं, जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के सटवा पोलिंग बूथ संख्या 210 पर अभी तक मतदान नहीं शुरू हो पाया है। इस पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचे प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुभाष पांडेय ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 7 बजे पोलिंग शुरू होने का समय निर्धारित है। जब वह समय से मतदान करने पहुंचे तो मतदान कर्मियों ने कहा कि अभी मतदान नही शुरू किया गया है अभी आधा घंटा लगेगा। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि इस तरह की बदइंतजामी से लोकतंत्र के महापर्व पर मतदान प्रभावित होता है।
विज्ञापन

7 of 10
वोटिंग मशीन खराब होने के चलते इंतजार करतीं महिला मतदाता - फोटो : अमर उजाला
वहीं, जौनपुर के सिरकोनी विकासखंड के नथनपुर प्राइमरी पाठशाला के बूथ संख्या 203 की मशीन सुबह से नहीं चल रही हैं। मशीन खराब है मुस्लिम महिलाएं रोजा के बाद वोट देने के इंतजार में स्कूल के सामने बैठी है ।पीठासीन अधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। दूसरी मशीन आ रही। उधर, केराकत विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अमरा पर बूथ संख्या 24 पर ईवीएम मशीन बिगड़ी हैं। अभी तक मतदान शुरू नहीं हुआ।

8 of 10
इनके जज्बे को सलाम - फोटो : अमर उजाला
वहीं, दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं में भी मतदान को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। जिससे जैसे हो सका वो वैसे ही मतदान केंद्र पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

9 of 10
पहले मतदान फिर जलपान के नारे का अनुसरण करते हुए ये दंपति रविवार सुबह 7 बजे मतदान करने बूथ पर पहुंच गए। अपने मताधिकार का प्रयोग करने के साथ ही लोगों से मतदान के बाद जलपान करने की अपील की।
विज्ञापन

10 of 10
voting purvanchal - फोटो : अमर उजाला
लोकतांत्रिक देश की ताकत उस देश के नागरिक होते है और जिस देश के नागरिक इतने जागरूक हो तो क्या कहना। ये तस्वीर भदोही जिले के गुलाबधर इंटर कॉलेज की है, जहां पर तेज धूप में मतदाताओं ने खुद को बचाने का ये तरीका निकाला है। ऐसे मतदाताओं के जज्बे को सलाम जिन्हें धूप भी नहीं डिगा सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें