फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: सावन के अंतिम सोमवार पर काशी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, रुद्राक्ष और फूलों से सजाया गया विश्वनाथ धाम

Mon, 24 Aug 2026 10:07 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Sawan 2026: सावन के अंतिम सोमवार पर काशी में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। काशी विश्वनाथ धाम समेत प्रमुख मंदिरों में भोर से ही हर-हर महादेव का उद्घोष होता रहा।  
विज्ञापन
1 of 8
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
सावन के अंतिम सोमवार पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंगला आरती के साथ ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान मंदिर में आए कावंड़ियों और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। भक्तों ने हर- हर महादेव के जयघोष के साथ ही जलाभिषेक किया। बता दें कि रविवार को ही कांवड़ियों और अन्य श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। विश्वनाथ धाम को इस विशेष अवसर के लिए फूलों और रुद्राक्ष से सजाया गया है।
विज्ञापन

2 of 8
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
काशी में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए हर तरफ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया गए हैं। वहीं रविवार से ही कैंट रेलवे स्टेशन पर बिहार, प्रयागराज और लखनऊ से आने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखी गई। 
विज्ञापन

3 of 8
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
कुछ श्रद्धालु अकेले ही बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे थे। वहीं, कई लोग अपने परिवार के सदस्यों के साथ यात्रा कर रहे थे। 

4 of 8
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
रविवार रात को कांवड़ियों के लिए बनाए गए ठहराव क्षेत्र भी पूरी तरह भर गए। इन ठहराव क्षेत्रों में कांवड़ियों के साथ अन्य श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। 
विज्ञापन

5 of 8
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
भक्त अपने कांवड़ को सामने रखकर दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। सोमवार को भी बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यह भीड़ सावन के अंतिम सोमवार के विशेष महत्व को दर्शाती है।
विज्ञापन

6 of 8
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विश्वनाथ धाम को दुल्हन की तरह सजाया गया 
सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर विश्वनाथ धाम को भव्य रूप से सजाया गया है। पूरे धाम को रंग-बिरंगे फूलों से सुशोभित किया गया है। इसके साथ ही रुद्राक्ष का भी उपयोग सजावट में किया गया है।
विज्ञापन

7 of 8
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
यह सजावट भक्तों के लिए एक विशेष आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करती है। धाम का वातावरण भक्तिमय और आकर्षक बना हुआ है।
विज्ञापन

8 of 8
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
भीड़ का आलम
रविवार को ही कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ दिखाई दी। बिहार, प्रयागराज और लखनऊ जैसे विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु पहुंच रहे थे। रात में कांवड़ियों के लिए विशेष रूप से बनाए गए ठहराव क्षेत्र पूरी तरह से भर गए थे। इन क्षेत्रों में कांवड़ियों के अलावा अन्य भक्त भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। श्रद्धालु अपने कांवड़ को सामने रखकर दर्शन के लिए धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें