बाबा विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं पर हुई पुष्पवर्षा
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं को बाबा के दरबार तक पहुंचने में 30 से 40 मिनट का समय ही लगा। मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया सभी तरह के प्रोटोकॉल स्थगित करके सभी श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए जर्मन हैंगर, क्यू मैनेजमेंट की व्यवस्था, ओआरएस घोल, ग्लूकोज की व्यवस्था की गई है। गोल्फ कार्ट का संचालन किया गया है।