फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन में काशी होती थी शिवमय, आज यहां महादेव के कई दरबार बंद, बाबा विश्वनाथ के यहां भी कम पहुंच रहे भक्त

Mon, 06 Jul 2020 01:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
सावन के पहले सोमवार की सुबह काशी विश्वनाथ जाने के एक प्रवेश द्वार में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।
सावन में बनारस महादेव के जयकारों और श्रद्धालुओं से गूंज उठता है। लेकिन इस बार कोरोना वायरस ने ग्रहण लगा दिया है। कोरोना संक्रमण की वजह से कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी गई है। साथ ही मंदिरों में भी भक्तों को कई गाइडलाइन के साथ प्रवेश दिया जा रहा है, तो वहीं वाराणसी में कई मंदिर बंद कर दिए हैं।

विज्ञापन

2 of 5
बीएचयू विश्वनाथ, केदारेश्वर, महामृत्युंजय मंदिर बंद
काशी विश्वनाथ मंदिर को छोड़कर शहर के प्रमुख शिवालयों को बंद ही रखा गया है। प्रशासन ने भी जनता से अपील की है कि वह घर पर ही भगवान शिव का पूजन करें। सावन के पहले सोमवार को केदारेश्वर, महामृत्युंजय, तिलभांडेश्वर, जागेश्वर, शूलटंकेश्वर मंदिर बंद हैं। वहीं बीएचयू विश्वनाथ मंदिर को भी बंद रखा गया है।
विज्ञापन

3 of 5
काशी विश्वनाथ मंदिर के दूसरे प्रवेश द्वार में लाइन लगाकर खड़े श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।
हालांकि काशी विश्वनाथ का दरबार सावन में खुला है। पहले सोमवार को श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए गए। लेकिन प्रशासन गाइडलाइन के साथ ही श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करने की इजाजत दे रहा है। मंदिर प्रशासन ने मार्गों के प्रवेश द्वार पर श्रद्धालुओं के लिए सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था कराई है। उन्हें इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद ही आगे बढ़ने दिया जा रहा है।

4 of 5
साथ ही कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सभी श्रद्धालु मास्क का प्रयोग कर रहे हैं, बिना मास्क लगाने वालों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काशी विश्वनाथ मंदिर
हालांकि इस बार मंदिर में भक्तों की उतनी भीड़ नहीं दिख रही है, जितनी पहले हुआ करती थी। इस बार सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भी लाइन ज्यादा लंबी नहीं लग रही है। तो प्रवेश मार्ग भी खाली है, जहां भक्त दिखाई नहीं दे रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें