पारंपरिक तरीकों से अलग युवा जहां महादेव, शिवाय, ओम और त्रिशूल के आकर्षक टैटू बनवा रहे हैं, वहीं युवतियां थंब टैटू बनवा रहीं हैं। लड़कियां हाथों पर शिवाय लिखवा रही हैं। इसी तहर लड़के बांह, कंधे, गर्दन पर भगवान शंकर के रौद्र रूप, त्रिशूल, डमरू, ओम, हर-हर, बम-बम संग महादेव, महाकाल आदि के टैटू बनवा रहे हैं। चेतगंज की सोनाली ने बताया कि यह कूल दिखने के साथ ही बुरी बलाओं से भी बचाता है। वहीं प्रिया ने बताया कि स्कूल के बाद पहली बार कॉलेज जा रही हूं इसलिए अलग लुक के लिए टैटू बनवा रही हूं।