फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार को धर्मनगरी काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने उमड़ी भक्तों की भीड़, देखें तस्वीरें

Mon, 06 Jul 2020 11:11 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
लाइन लगाकर खड़े श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।
महादेव की नगरी काशी में सावन का महीना उनके भक्तों के लिए खास होता है। इस पवित्र महीने में श्रद्धालुओं की भीड़ काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ती है। आज सावन के पहले सोमवार के दिन भक्त महादेव के दर्शन के लिए लाइन में लगे हैं। हालांकि कोरोना संक्रमण को लेकर प्रशासन गाइडलाइन के साथ ही श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करने की इजाजत दे रहा है।

विज्ञापन

2 of 5
मंदिर में प्रवेश और निकास के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से तीन अलग-अलग मार्ग तैयार किए हैं। मंदिर प्रशासन द्वारा इन मार्गों के प्रवेश द्वार पर श्रद्धालुओं के हाथ सैनिटाइज और उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। उसके बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है। साथ ही कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सभी श्रद्धालु मास्क का प्रयोग कर रहे हैं, बिना मास्क लगाने वालों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
काशी विश्वनाथ के दरबार में शिव भक्तों के आगमन को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने बैरिकेडिंग करा कर उसमें रेड कारपेट बिछाया है। काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक गौरांग राठी ने रविवार को श्रद्धालुओं की व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को उसे सही करने के निर्देश दिए थे। मुख्यकार्यपालक अधिकारी ने बताया कि मैदागिन की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को गेट नंबर-4 के पांचों पांडव प्रवेश द्वार से प्रवेश दिया जा रहा है, जहां से श्रद्धालु रानी भवानी उत्तरी होते हुए गर्भ गृह के पूर्वी द्वार पर दर्शन कर दूसरे मार्ग से बाहर आ रहे हैं।

4 of 5
गौरांग राठी ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल, पेन घड़ी, पेनड्राइव आदि को लेकर मंदिर में न आएं, इससे दर्शन में परेशानी होती है। दूसरा मंदिर परिसर में किसी विग्रह, दीवार, या रेलिंग को स्पर्श करने से बचने को कहा गया है। इससे संक्रमण से बचा जा सकता है। मंदिर परिसर को हर 6 घंटे पर सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बीएचयू विश्वनाथ, केदारेश्वर, महामृत्युंजय मंदिर बंद
काशी विश्वनाथ मंदिर को छोड़कर शहर के प्रमुख शिवालयों को बंद ही रखा गया है। प्रशासन ने भी जनता से अपील की है कि वह घर पर ही भगवान शिव का पूजन करें। सावन के पहले सोमवार को केदारेश्वर, महामृत्यंजय, तिलभांडेश्वर, जागेश्वर, शूलटंकेश्वर मंदिर बंद हैं। वहीं बीएचयू विश्वनाथ मंदिर को भी बंद रखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें