वाराणसी के राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ परिसर को कराया गया खाली
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह ही उत्तर रेलवे के अधिकारियों, जिला प्रशासन, आरपीएफ-पुलिस फोर्स की मौजूदगी में परिसर स्थित गांधी विद्या संस्थान और सर्व सेवा प्रकाशन समेत लगभग 50 परिवारों को हटाया गया। बुलडोजर व फायर बिग्रेड की गाड़ियों के साथ आई टीम का नई दिल्ली सहित कई शहरों से आए गांधीवादी व समाजवादियों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने सख्ती की। संदेश दिया कि दो घंटे के अंदर भवन खाली कर दें। ऐसा नहीं हुआ तो जबरन सामान हटाया जाएगा। सामान जब्त कर लिया जाएगा।