सारनाथ में परीक्षण के दाैरान।
- फोटो : संवाद
काशी आने वाले पर्यटकों में सबसे अधिक 7 देशों से
पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार काशी में हर साल 1 लाख विदेशी पर्यटकों का आवागमन होता है। इसमें सबसे अधिक पर्यटक 7 देशों से आते हैं। इनमें जापान, श्रीलंका, दक्षिण कोरिया, कंबोडिया, थाईलैंड, म्यांमार और भूटान से आते हैं। हालांकि बीते दो वर्षों के आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक पर्यटक जापान, श्रीलंका और दक्षिण कोरिया से आए हैं। अगर दो वर्षों का आंकड़ा देखें तो सारनाथ में कुल 66,661 पर्यटक आए हैं।
1999 में सारनाथ में हुई भगवान बुद्ध के 28 रूपों की प्राण प्रतिष्ठा
1999 में 17 नवंबर को भगवान बुद्ध के 28 रूपों की सारनाथ में प्राण प्रतिष्ठा की गई। यह संगमरमर की प्रतिमाएं म्यांमार से आई थीं। वहां के 28 बौद्ध धर्म के अनुयायी परिवारों ने इन्हें दिया था। इनमें 27 डेढ़ फीट और एक प्रतिमा ढाई फीट ऊंची थीं। इन्हें अलग-अलग नाम दिए गए थे। इन्हें गौतम, कस्साया, कोनागामाना, काकूसंघा, वस्सभू, सिखी, विपस्सि, फुस्सा, टिस्सा, सिर्द्धाथा, धम्मदासी, अट्ठादासी, पियादासी, सुजाता, सुमेधा, पद्मतारा, नारदा, पद्मा, एनोमादस्सी, सोमीता, रेवत, सुमन, मंगला, कोडन्ना, दीपांकर, सरांकर, मेघांकर तंधांकर नाम से जाना जाता है।