बलिया में पिता- पुत्र की करंट से मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को कई घरों में चूल्हे नहीं जले। उधर, परिवार के दो सदस्यों की मौत से घरवालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
1 of 6
पिता व भाई की मौत के बाद विधायक केतकी सिंह से लिपटकर रोती-बिलखती युवती
- फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले में बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में खेत में टूट कर गिरे हाईटेंशन लाइन के तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत की घटना से पूरे गांव में मातम पसरा है। जनार्दन यादव (58) की बेटे राजेश यादव (24) को बचाने में जान चली गई। घटना से परिवार पूरी तरह टूट गया है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी की शादी करने का जनार्दन का सपना भी अधूरा रह गया।
विज्ञापन
2 of 6
पिता-पुत्र की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
जनार्दन यादव की तीन संतानों में राजेश यादव मंझले थे। बड़ी बेटी बबिता की शादी हो चुकी है। छोटी सीमा यादव अभी अविवाहित हैं। जनार्दन यादव खेती व पशुपालन कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार, राजेश पढ़ने में प्रखर थे। पिता के साथ वह खेती के काम में हाथ बंटाते थे।
विज्ञापन
3 of 6
पिता-पुत्र की मौत के बाद धरने पर बैठे लोग
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि राजेश ने यूपी एसआई की भर्ती परीक्षा पास कर ली थी। जनार्दन की पत्नी केवली देवी का निधन हो चुका है। पत्नी की मौत के बाद जनार्दन ने बेटे और दोनों बेटियों का पालन-पोषण किया था। छोटी बेटी की शादी के लिए रिश्ता खोज रहे थे। राजेश नौकरी करने के बाद बहन की अच्छी शादी की बात कहते थे।
4 of 6
रोती- बिलखती युवती को ढांढस बंधातीं विधायक केतकी सिंह
- फोटो : अमर उजाला
बारिश अच्छी होने के बाद धान की रोपाई के लिए दोनों खेत पर गए थे। पिता और भाई की की मौत से बबिता और सीमा बेसुध हो गई थीं। विधायक केतकी सिंह ने घर पहुंचकर सीमा को शांत कराकर सिर पर तेल रखा और हिम्मत से काम लेने के लिए ढांढ़स बंधवाया। ग्रामीणों ने सरकार से परिवार की आर्थिक सहायता करने और सीमा के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग की।
विज्ञापन
5 of 6
ग्रामीणों के साथ सड़क पर बैठीं विधायक केतकी सिंह
- फोटो : अमर उजाला
ये हुई थी घटना
गांव सहपुरवा के जनार्दन यादव गुरुवार की सुबह अपने इकलौते बेटे राजेश यादव के साथ खेत में गए थे। खेत में हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर नीचे गिरा था। राजेश जैसे ही खेत में पहुंचे तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गए। बेटे को तड़पता देख पिता जनार्दन यादव उसे बचाने के लिए दौड़े लेकिन वह भी करंट की चपेट में आकर वहीं अचेत होकर गिर गए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
एक्सईएन को खींचकर घटनास्थल पर ले जातीं विधायक केतकी सिंह
- फोटो : अमर उजाला
हादसे की विभागीय जांच एक्सईएन को सौंपी
शाहपुर गांव में करंट से बाप-बेटे की मौत की घटना की विभागीय जांच शुरू हो गई है। इसमें दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसकी जांच एक्सईएन को सौंपी गई है। पीड़ित परिजनों को शासन की तरफ से मिलने वाली सहायता जल्द प्रदान की जाएगी। -इं. प्रवीण वर्मा, अधीक्षण अभियंता