बिग बॉस फेम हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का 28 अक्टूबर को जौनपुर के जफराबाद में शो होना था, लेकिन उससे पहले ही उनके कार्यक्रम को कैंसिल कर दिया गया। सपना चौधरी के डांस शो को लेकर प्रशासन ने पहले परमिशन दी थी मगर बीते दिनों फिर यह परमिशन एसडीएम सदर ने निरस्त कर दिया। शो के आयोजकों की टेंशन बढ़ गई है क्योंकि भारी मात्रा में टिकट बेचे जा चुके हैं। वो अभी भी शो होने की उम्मीद में हैं और टिकट बेच रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
sapna choudhary
सम्राट एंड शिवा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित सपना डांस शो के कार्यक्रम की परमिशन एसडीएम सदर ने निरस्त कर दिया है। उन्होंने कहा है कि 28 को पीसीएस की परीक्षा और चेहल्लुम के त्योहार की वजह से ऐसा निर्णय लिया गया है। यह दूसरा अवसर है जब सपना चौधरी का कार्यक्रम जौनपुर में निरस्त हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 6
सपना चौधरी
- फोटो : self
सपना चौधरी का कार्यक्रम जफराबाद क्षेत्र में 28 अक्टूबर को शाम 5 बजे से 10 बजे रात तक निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने इसके लिए 200, 300, 500 और 1000 का टिकट बेच रहे हैं। मतापुर और टीवी हास्पिटल रोड पर टिकट बेचे जा रहे हैं।
4 of 6
- फोटो : यूट्यूब
बीते दिनों अश्लीलता के खिलाफ जागरूकता संगोष्ठी में सपना चौधरी के डांस शो के बारे में वक्ताओं ने चर्चा किया। पूर्व गृह राज्यमंत्री महाराष्ट्र कृपाशंकर सिंह ने अश्लीलता पर सवाल उठाया और कहा कि जौनपुर में ऐसे आयोजन नहीं होने चाहिए। उसी दिन देर शाम एसडीएम सदर ने परमिशन कैंसिल कर दिया। इसके पीछे उन्होंने कारण पीसीएस की परीक्षा और त्योहार बताया। जबकि परमिशन के दौरान उन्होंने इस विषय पर गौर क्यों नहीं किया।
विज्ञापन
5 of 6
सपना चौधरी
- फोटो : self
माना जा रहा है कि विरोध के बाद सपना डांस शो का परमिशन निरस्त कर दिया गया है। सैकड़ों लोगों ने टिकट खरीद लिए है। सवाल यह उठता है कि क्या परमिशन निरस्त होने के बाद सपना डांस शो हो पाएगा या नहीं। वैसे आयोजक डांस शो कराने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
इसके पूर्व टीडी कालेज में कार्यक्रम दो माह पहले आयोजित था जो विरोध के बाद स्थगित कर दिया गया था। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि एसडीएम सदर के स्तर से परमिशन दिया जाता है। उन्होंने परीक्षा की वजह से परमिशन निरस्त कर दिया है।