फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास के गगनभेदी जयकारों के बीच बेगमपुरा एक्सप्रेस से पहुंचे संत निरंजन दास और हजारों रैदासी

Fri, 07 Feb 2020 05:32 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
ट्रेन से उतरते संत निरंजन दास - फोटो : amar ujala
संत रविदास के गगनभेदी जयकारों के बीच शुक्रवार को लगभग दो बजकर दस मिनट पर बजे हजारों रैदासियों को लेकर पंजाब से चली विशेष ट्रेन ‘बेगमपुरा’ वाराणसी पहुंची। डेरा सच्चखंड बल्लां के गद्दीनशीन संत निरंजन दास की अगुवाई में अनुयायियों का जत्था कैंट रेलवे स्टेशन पर उतरा तो स्वागत में ढोल-नगाड़े गूंज उठे। दर्शन के लिए उमड़े सैकड़ों भक्तों ने पुष्प वर्षा कर संत निरंजन दास का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

2 of 10
ट्रेन से उतरने के बाद संत निरंजन दास का स्वागत करते लोग - फोटो : amar ujala
जबरदस्त भीड़ के चलते धक्कामुक्की जैसे हालात नजर आए। स्थिति संभालने में जीआरपी, आरपीएफ के साथ-साथ पंजाब पुलिस और सेवादारों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

3 of 10
बाहर की ओर निकलते संत निरंजन दास - फोटो : amar ujala
कैंट स्टेशन से सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर तक के रास्ते में भी जगह-जगह संत निरंजन दास के काफिले पर फूल बरसाए गए।

4 of 10
बाहर की ओर निकलते संत निरंजन दास - फोटो : Amar Ujala
श्रद्धालुओं को लेकर आई विशेष ट्रेन बेगमपुरा एक्सप्रेस सुबह 4 बजे दो घंटे की देरी वाराणसी पहुंची। 24 बोगियों वाली ट्रेन के पहुंचते ही जयकारे गूंजने लगे।
विज्ञापन

5 of 10
स्टेशन पर फोटो खींचती हालैंड से आई एनआरआई रैदासी सरन व उसकी दोस्त - फोटो : Amar Ujala
सिविल और रेलवे पुलिस के साथ सेवादारों के घेरे में वह ट्रेन से बाहर आए। संत के दर्शन और उनके फोटो लेने के लिए महिलाओं और पुरुषों की भीड़ से प्लेटफार्म ठसाठस भरा था।
विज्ञापन

6 of 10
स्टेशन से सीरगोवर्धन के लिए रवाना होते रैदासी - फोटो : amar ujala
संत को प्लेटफार्म पर लगी स्वचालित सीढ़ी से सर्कुलेटिंग एरिया में ले आया गया। वहां एक छोटी सी सभा हुई। संत निरंजन दास और उनके साथ आए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत हुआ।
विज्ञापन

7 of 10
कैंट स्टेशन के बाहर मेले जैसा नजारा - फोटो : amar ujala
साथ ही, विश्व शांति, एकता, अखंडता के लिए प्रभु से कामना की गई। फिर यहां से संत का काफिला कड़ी सुरक्षा निगरानी में सीरगोवर्धन रवाना हुआ।

8 of 10
स्टेशन से सीरगोवर्धन के लिए रवाना होते रैदासी - फोटो : amar ujala
भक्तों को रविदास मंदिर ले जाने के लिए बड़ी संख्या में निजी बसें लगाई गई थीं।
 

9 of 10
कैंट स्टेशन के बाहर मेले जैसा नजारा - फोटो : amar ujala
सीर गोवर्धन के साथ ही वाराणसी के विभिन्न होटलों में भी रैदासियों को ठहराया गया है।
विज्ञापन

10 of 10
स्टेशन पर फोटो खींचती हालैंड से आई एनआरआई रैदासी सरन - फोटो : amar ujala
संत रविदास की जयंती मनाने के बाद श्रद्धालुओं का जत्था 10 फरवरी को विशेष ट्रेन से वापस पंजाब लौटेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें