बीएचयू परिसर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं बावजूद दो दिन पहले आयुर्वेद संकाय के द्रव्यगुण विभाग स्थित उद्यान से चंदन के चार पेड़ काटकर चोर बाहर ले भागे। सुरक्षाकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। इसकी कीमत करीब 60 लाख से अधिक बताई जा रही है। मामला सार्वजनिक होने के बाद इस बारे में चर्चाएं तेज हो गई हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
द्रव्यगुण विभाग के सामने तरफ सुरक्षा के लिहाज से हर शाम बैरियर लगा दिया जाता है और पीछे की बाउंड्री के पास ही कुलपति आवास और मालवीय भवन भी है। तकरीबन 35 साल पहले इन पेड़ों को लगवाया गया था। हालांकि अभी विश्वविद्यालय प्रशासन को लंका थाने में तहरीर भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
3 of 6
varanasi
- फोटो : amar ujala
विश्वविद्यालय परिसर में द्रव्यगुण विभाग में बने उद्यान में चंदन के पेड़ के साथ ही 250 से अधिक औषधीय पेड़-पौधे हैं। इसी उद्यान से मंगलवार की रात चार पेड़ चंदन के काटे गए। इसमें दो ठीक गेट पर जबकि बाकी दो पीछे उद्यान से काटे गए थे। यहीं नहीं पेड़ काटने के बाद इसका अलग-अलग भाग भी यहीं किया गया लेकिन इन सबकी जानकारी किसी को नहीं हो पाई।
4 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की माने तो इसके छोटे-छोटे टुकड़े कर उसे चार बंद गाड़ी से बाहर ले जाया गया। तीन अक्टूबर को विभाग पहुंचे शिक्षकों को इसकी जानकारी हुई तो विभागाध्यक्ष की ओर से इसकी सूचना प्रॉक्टर आफिस को दी। गुरुवार को सुबह प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य यहां आए और जिन जगहों से पेड़ काटे गए उनकी फोटोग्राफी कराई गई।
विज्ञापन
5 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
अब सवाल यह है कि जब हर दिन शाम को विभाग के सामने बैरियर लगा दिया जाता है और परिसर में जगह-जगह सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। जिधर से पेड़ों को काटकर बंडल बनाकर बाहर ले जाया गया, उसके ठीक सामने कुलपति आवास और मालवीय भवन भी है।
इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है। दूसरी ओर कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने मामले की जांच कराने की बात कही है। उधर, कार्यवाहक विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल सिंह ने बताया कि मामले में कमेटी का गठन किया जा चुका है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।