गंगा पार रेती पर गुरुवार को कलाकारों ने रेत पर नोटबंदी को लेकर उपजे हालात से लेकर एटीएम, पेटीएम और कैशलेस जैसी परिकल्पना को साकार किया। आगे की स्लाइड्स में देखें ‘रेत पर आकृति की खोज’..
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
‘रेत पर आकृति की खोज’
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री की बुलेट ट्रेन चलाने की योजना भी रेत पर आकृति में उभरी और प्रेम की निशानी ताजमहल भी। नारी सुरक्षा के अलावा पर्यावरण प्रदूषण पर आधारित आकृतियों को भी उकेरा गया।
विज्ञापन
3 of 10
‘रेत पर आकृति की खोज’
- फोटो : अमर उजाला
विविध परिकल्पनाओं के साकार रूप को देखने के लिए बड़ी तादाद में युवा चित्रकार और कला प्रेमी गंगा पार पहुंचे थे। इसमें चार सौ से अधिक चित्रकारों, मूर्तिकारों ने हिस्सा लिया।
4 of 10
‘रेत पर आकृति की खोज’
- फोटो : अमर उजाला
यह कार्यक्रम कला गुरु रामछाटपार की 74वीं जयंती पर राम छाटपार शिल्प न्यास की ओर से आयोजित था। अस्सी घाट के सामने उस पार सुबह 10 बजे ही कलाकारों, चित्रकारों का जमावड़ा शुरू हो गया।
विज्ञापन
5 of 10
‘रेत पर आकृति की खोज’
- फोटो : अमर उजाला
‘रेत पर आकृति की खोज’ के तहत अलग-अलग समूहों में बीएचयू के दृश्य कला संकाय से लेकर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के ललित कला विभाग और इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट समेत शहर के कई कला समूहों ने रेत पर आकृतियां उकेरीं।
विज्ञापन
6 of 10
‘रेत पर आकृति की खोज’
- फोटो : अमर उजाला
आकृतियों में कहीं नोटबंदी के बाद लंबी लाइन में लगे लोग नजर आए तो कहीं परेशान नेताओं को दर्शाया गया। आगरे का ताजमहल, बुलेट ट्रेन और पेटीएम, कैशलेस पर आधारित आकृतियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन
7 of 10
‘रेत पर आकृति की खोज’
- फोटो : अमर उजाला
‘रेत पर आकृति की खोज’ के तहत अलग-अलग समूहों में बीएचयू के दृश्य कला संकाय से लेकर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के ललित कला विभाग और इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट समेत शहर के कई कला समूहों ने रेत पर आकृतियां उकेरीं।
8 of 10
‘रेत पर आकृति की खोज’
- फोटो : अमर उजाला
नारी सुरक्षा के अलावा पर्यावरण प्रदूषण पर आधारित आकृतियों को भी उकेरा गया। सर्वश्रेष्ठ 11 आकृतियों को एक-एक हजार के नगद पुरस्कार से नवाजा गया।
9 of 10
‘रेत पर आकृति की खोज’
- फोटो : अमर उजाला
10 समूहों को कला पुस्तकें दी गईं तो पांच को राम छांटपार शिल्पन्यास पुरस्कार प्रदान किया गया। न्यास के संयोजक मदन लाल ने कलाकारों, प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया।